13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईद उल फितर आज, बड़ी ईदगाह और मस्जिदों में होगी ईद की सामूहिक नमाज

बड़ी ईदगाह सहित शहर की विभिन्न ईदगाहो, मस्जिदों में सुबह ईद की सामूहिक नमाज होगी

less than 1 minute read
Google source verification
ईद उल फितर आज, बड़ी ईदगाह और मस्जिदों में होगी ईद की सामूहिक नमाज

ईद उल फितर आज, बड़ी ईदगाह और मस्जिदों में होगी ईद की सामूहिक नमाज

बीकानेर. ईद उल फितर मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 30 रोजों के साथ माहे रमजान सोमवार को विदा हो गया। मस्जिदों में एतकाफ की इबादत पूर्ण हो गई। मंगलवार को शव्वाल माह की पहली तारीख को ईद उल फितर मनाया जाएगा। बड़ी ईदगाह सहित शहर की विभिन्न ईदगाहो, मस्जिदों में सुबह ईद की सामूहिक नमाज होगी। ईदगाह कमेटी के सदर हाफिज फरमान अली के अनुसार बड़ी ईदगाह में सुबह 8.40 बजे ईद की सामूहिक नमाज होगी।शहर काजी मुश्ताक अहमद की ओर से मुल्क में अमन, चैन खुशहाली की दुआ की जाएगी। नायब शहर काजी हाफिज शहनवाज हुसैन ईद की नमाज अदा करवाएंगे। ईद की नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिनकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। वहीं सोमवार को ही फोन, सोशल मीडिया पर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरु हो गया।

ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां

ईद की सामूहिक नमाज को लेकर बड़ी ईदगाह सहित विभिन्न स्थानों पर िस्थत ईदगाहों और मस्जिदों में होने वाली ईद की सामूहिक नमाज को लेकर सोमवार को तैयारियां पूरी की गई। नमाज में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। बड़ी ईदगाह के अंदर और बाहर की ओर साफ-सफाई कर ईद की नमाज को लेकर तैयारियां की गई।

मीठी ईद पर सेवईयों की मिठास

ईद उल फितर पर घर-घर में आने वाले मेहमानों को दूध, घी में बनी मिठी सिवईयों की मनुहार की जाएगी। बच्चों को ईदी के रुप में ढेर सा प्यार और उपहार स्वरुप नकद राशि दी जाएगी। ईद को लेकर सोमवार को घर-घर में तैयारियां चलती रही। बाजारों में देर रात तक खरीदारी का क्रम चलता रहा।