5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

तहसील के खारबारा गांव से सात दिन पूर्व लापता हुए बुजुर्ग का शव नहर में मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_2023-05-12_18-16-01.jpg

बीकानेर. छतरगढ़ @ पत्रिका. तहसील के खारबारा गांव से सात दिन पूर्व लापता हुए बुजुर्ग का शव नहर में मिला। नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। लाश की हालत को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


यह भी पढ़ें : परीक्षा देने गए थे सगे बहन भाई, चादर में लपेट कर लाशें लेकर आई पुलिस, पूरे मौहल्ले में मच गया कोहराम

छतरगढ़ पुलिस के अनुसार, मुख्य इंदिरा गांधी नहर की आरडी 507 हेड के पास नहर में शव की सूचना मिली। इस पर एएसआई हरजीराम बारोटिया व हवलदार रामचरण मीना टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान खारबारा क्षेत्र की 5 डीएल निवासी 60 वर्षीय मल्लुराम मेघवाल के रूप में हुई। बुजुर्ग 5 मई से लापता थे। परिजनों ने वापस घर नहीं लौटने पर आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, तो उनके बेटे ने छतरगढ़ थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट करवा दी।


यह भी पढ़ें : 11वीं में पढ़ने वाले छात्र से डरकर कॉलेज के छात्र ने आखिर क्यों कर लिया सुसाइड, FB पर पोस्ट किए सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा...

20 किलोमीटर दूर नहर में मिला शव
गुरुवार को लापता बुजुर्ग का शव नहर में मिला। परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने बुजुर्ग के गुमशुदा होने पर नहर में गिरने की आशंका जताई थी। तब पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाकर नहर में तलाशी अभियान चलाया था। एक सप्ताह बीतने के बाद आखिरकार परिजनों की आशंका सच साबित हुई। नहर में शव घटना स्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर आरडी 507 हेड के पास नहर में उतराता हुआ बरामद हुआ।