5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली के उपकरण जलेे, नाराज लोगों से की पुलिस ने समझाइश

बीकानेर. गजनेर रोड पर बिजली के तारों से बस के टकराने के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से आस-पास के घरों में बिजली के उपकरण जल गए।
less than 1 minute read
Google source verification
Electric appliance burns, angry people explain the police

बिजली के उपकरण जलेे, नाराज लोगों से की पुलिस ने समझाइश

बीकानेर. गजनेर रोड पर बिजली के तारों से बस के टकराने के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से आस-पास के घरों में बिजली के उपकरण जल गए। इससे गुस्साए लोगों ने बिजली कम्पनी के अधिकारियों पर गुस्सा उतारते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की। कांग्रेस के जिला महासचिव सुभाष स्वामी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को पहले गजनेर रोड, उसके बाद पवनपुरी स्थित कम्पनी कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना के बाद व्यास कॉलोनी थाना पुलिस और आरएसी के जवान भी मौके पर पहुंच गए।

सुभाष स्वामी का आरोप था कि कम्पनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया तो उन्होंने आने से मना कर दिया। उधर, कम्पनी प्रतिनिधियों का कहना है कि लोगों की बात सुनने के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा था, लेकिन प्रदर्शनकारी लोग अधिकारियों से अभद्रता करने लगे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को संबंधित क्षेत्र का अवलोकन कर बिजली से जले उपकरणों का अवलोकन किया जाएगा। बस चालक के खिलाफ बिजली कम्पनी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने की तैयारी कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग