21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुआवजा रा​शि, पेंशन, संविदा पर नौकरी सहित अन्य मांगों पर आश्वासन के बाद देर रात उठाया धरना

फुलासर में ठेकाकर्मी की करंट से मौत

less than 1 minute read
Google source verification
मुआवजा रा​शि, पेंशन, संविदा पर नौकरी सहित अन्य मांगों पर आश्वासन के बाद देर रात उठाया धरना

मुआवजा रा​शि, पेंशन, संविदा पर नौकरी सहित अन्य मांगों पर आश्वासन के बाद देर रात उठाया धरना

बज्जू. उपखंड के फुलासर क्षेत्र में रविवार को विद्युत लाइन में फाल्ट दुरुस्त करते समय एक ठेकाकर्मी युवक की करंट से मौत के मामले में आक्रोशित लोगों का देर रात को लिखित समझौते के बाद धरना समाप्त हुआ। फाल्ट निकालते समय करंट से फुलासर छोटा निवासी दुर्गाराम (27) पुत्र किशनाराम की मौत हो गई।

इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार देर शाम को विभिन्न मांगों को लेकर शव के साथ 25 आरडी जीएसएस पर धरना शुरू किया। देर रात को तीसरे चरण की वार्ता में लिखित समझौते के बाद ग्रामीण माने। इसके बाद सोमवार को युवक के शव का बज्जू के सामुदायिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया।

इस दौरान किसान नेता हुकमाराम खीचड़, कांग्रेस नेता भागीरथ तेतरवाल, पीसीसी सदस्य गणपतराम खीचड़, उपखंड अधिकारी हरिसिंह शेखावत, कोलायत सीओ अरविंद कड़वासरा, अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह मीणा, तहसीलदार रमणदान, रणजीतपुरा थानाधिकारी भूपसिंह सारण, बज्जू थाना प्रभारी राकेश स्वामी, लक्ष्मण चौहान, भीम आर्मी अध्यक्ष कैलाश चंदेल, जीव रक्षा तहसील अध्यक्ष श्रवण पूनियां, गोगडियावाला सरपंच कालूराम रैन, फुलासर सरपंच राजूराम मेघवाल व ग्रामीण मौजूद रहे।

लिखित समझौते में यह हुआ तय
विद्युत विभाग की ओर से 5 लाख रुपए, लेबर कोर्ट से 10 लाख रुपए, ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी व मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से 5-5 लाख रुपए, परिवार के बड़े बच्चे को आजीवन 7200 मासिक रुपए पेंशन, लाइनमैन निलंबित, कनिष्ठ अभियंता का स्थानांतरण, संविदा पर एक को नौकरी, जीएसएस पर कार्य करने वाले सहकर्मी हेतराम पर कार्रवाई व गिरफ्तार, ठेकेदार पर मामला दर्ज, कार्मिक का बकाया व पीएफ भुगतान, मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रस्ताव बनाकर विशेष पैकेज दिलवाया जाएगा।