30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलिवेटेड रोड को लेकर दिया ये सुझाव, पढ़े पूरी खबर

एलीवेटेड रोड से केवल एक रेलवे फाटक की समस्या से राहत मिलेगी।
2 min read
Google source verification
elevated road

elevated road

बीकानेर. एलीवेटेड रोड से केवल एक रेलवे फाटक की समस्या से राहत मिलेगी। कोटगेट रेलवे फाटक की समस्या का समाधान एलीवेटेड रोड में नजर नहीं आ रहा है। यहां यातायात का अधिक दबाव रहता है। दोनों फाटकों की समस्या का एक साथ समाधान होने से ही लोगों को पूरी तरह राहत मिल सकेगी। एमएनआइटी जयपुर के प्रो. बीएल स्वामी ने शनिवार को शहर की समस्याओं के समाधान पर ये सुझाव दिए।

उन्होंने कहा कि शहर के व्यवस्थित विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम होने चाहिए। शहर में बिना योजना और आने वाले सालों को ध्यान में रखे बिना काम हो रहे हैं। चारों तरफ जैसा चाहो वैसे काम हो रहे हैं। एेसा लग रहा है कि मास्टर प्लान को भी नजर अंदाज किया जा रहा है। प्रो. स्वामी ने बताया कि है कि रेलवे फाटकों की समस्या के समाधान के लिए हर स्तर पर ठोस प्रयास जरूरी हैं, जो कम नजर आ रहे हैं। शहर के बीच से निकलने वाली रेलवे लाइन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ओवरब्रिज और बाइपास जैसे विकल्पों को नकारने की बजाय इन पर प्रयास होने चाहिए। इनकी संभावनाएं है।


बने एक्सप्रेस कॉरिडोर

ट्रैफिक एण्ड ट्रांसपोर्टेशन स्पेशलिस्ट प्रो. स्वामी ने कहा कि शहर के यातायात दबाव को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सामान ढोने वाले वाहनों का बाजारों में पहुंचने का समय निर्धारित करने, सुदृढ़ पार्किंग व्यवस्था आदि की भी जरूरत है। शहर के चारों ओर एक्सप्रेस
कॉरिडोर की भी जरूरत है।

प्रो. स्वामी ने कहा कि सड़कों और दुकानों के आगे खड़े रहने वाले वाहन यातायात में बाधक बनते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक प्लान बनना चाहिए। शहर के हर एरिया में सरकारी जमीन पर पार्किंग स्थल होना चाहिए। मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थल पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहर में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (आइटीएस) की कमी है।