
samman program
बीकानेर. वल्लभ गॉर्डन विकास मंच द्वारा युवा प्रतिभा सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सिद्धिकुमारी, विशिष्ट अतिथि महापौैर सुशीला कंवर, भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह तथा वाईके सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विवेक मित्तल ने की।
इस अवसर पर संकल्प स्मारिका एवं निर्देशिका का विमोचन किया गया तथा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तथा राजकीय सेवा में चयनित लगभग 40 प्रतिभाओं को युवा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में वार्ड पार्षद मनोज नायक, पार्षद जामन लाल, स्वच्छता मित्र श्याम सुन्दर शर्मा,मनीषा एवं आलोक सिन्हा का नागरिक अभिनन्दन किया गया।
राघवेन्द्र अग्रवाल दंपत्ति को 3 बेटियों के आदर्श माता-पिता होने पर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि शिक्षा के द्वारा हम अपने जीवन को सशक्त और समृद्धिशाली बनाते हैं। साथ ही परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी भागीदार बनते हैं। विशिष्ट अतिथि महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि वल्लभ गॉर्डन विकास मंच द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली विभिन्न वर्ग की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी बनेगा।
भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षण में नवाचार को अपनाते हुए बच्चों का मार्गदर्शन करें तथा कृत संकल्पित होकर शिक्षा और शिक्षार्थी के उन्नयन के लिए कार्य करें। पार्षद मनोज नायक, झमनलाल एवं वाईके सिंह ने भी अपने विचार व्यक्ति किए। इस अवसर पर मंच के उपाध्यक्ष रामचन्द्र मूलू, सचिव विजय सिंह, कोषाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, संरक्षक महादेव देवड़ा, राजूराम छींपा, कैलाश चन्द्र शर्मा, पृथ्वीराज काला, भंवरलाल लोहिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार एवं नरेश शर्मा ने किया।
Published on:
17 Mar 2020, 5:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.