26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिड़ियाघर बनाने का काम कागजों में ही सीमित

बीकानेर में चिडि़याघर बनाने का काम अभी तक कागजों में ही है। शहर से करीब 12 किमी दूर बनने वाले चिडि़याघर को बनाने के लिए करीब 36 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Anushree Joshi

May 11, 2017

zoo bikaner

zoo bikaner

बीकानेर में चिडि़याघर बनाने का काम अभी तक कागजों में ही है। शहर से करीब 12 किमी दूर बनने वाले चिडि़याघर को बनाने के लिए करीब 36 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। यह प्रोजेक्ट पिछले साल अक्टूबर में वनविभाग ने सरकार को भेजा था। जयपुर में हुई बैठक में वनमंत्री को प्रोजेक्ट दिखाया गया|

इसके बाद मंत्री ने यह प्रोजेक्ट कर अनुमोदन कर वित्त विभाग को भेजा है। बीछवाल में 445 हैक्टेयर में से 50 हैक्टेयर में यह चिडि़याघर बनेगा। 36 करोड़ के प्रोजेक्ट में से करीब एक करोड़ रुपए तारबंदी के लिए 2015-16 में वन विभाग को उपलब्ध हुए थे। इसे 2016-17 में खर्च कर दिया गया। जिसमें करीब तीन किमी तक तारबंदी की गई।

चिडि़याघर के लिए दो से ढ़ाई फीट की दीवार बनाई गई है और उसके ऊपर लोहे के एंगल लगाकर चैनलिंग फैंसिंग की गई है। चिडि़याघर में करीब 30 पिंजरे आएंगे। जो पीले व नीले होंगे। चार पिंजरे खाली रहेंगे जो नए जानवरों के लिए लगाए जाएंगे।

इसलिए बंद कर दिया

पब्लिक पार्क में बने चिडि़याघर में बने पिंजरे जन्तुआलय प्राधिकरण के नियम के अंतर्गत नहीं थे। इसके साथ ही चिडि़याघर शहरी क्षेत्र में था। इसलिए 2003 में इसे बंद कर दिया गया था। यहां पर वर्ष 2000 में शेर-4, टाइगर-4, तेंदुआ-1, हिरण-11, सांभर- 13, चितल-14, काला हिरण-25, रोजड़ा-1, चिडि़या-100, खरगोश-40 आदि जानवर थे।

36 करोड़ का बजट

चिडि़याघर के लिए 36 करोड़ के प्रोजेक्ट को राज्य सरकार ने स्वीकृति दी है। इसके लिए बजट आते ही काम शुरू हो जाएगा। अभी एक करोड़ के बजट में तारबंदी का काम चल रहा है।

- रामनिवास कुमावत, उपवन संरक्षक, बीकानेर

अभी बंद पड़े चिडि़याघर में यह जानवर

- बंदर- 08

- काला हिरण-63

- चितल- 80

- रोजड़ा- 09

नए चिडि़याघर यह जानवर आएंगे

- चिंकारा- 08

- भालु- 02

- भेडि़या- 02

- गीदड़- 04

- लोमड़ी- 04

- जंगली लोमड़ी- 04

- जंगली बिल्ली- 04

- रेगिस्तानी बिल्ली- 04

- सांडा- 04

- जहु चुहा- 04

- रोही- 04

- मोनिटर लेजर्ड- 04

- चिडि़या- 60

- मुर्गा- 20

- बतखें- 20

- घड़याल- 04

- मगरमच्छ- 04

- टाइगर- 02

- तेंदुआ- 02

- शेर- 02

यह बनेगा...

-डेजर्ट सफारी पार्क- 120 हैक्टेयर

- कंजर्वेशन ब्रिडिंग सेंटर- 10 हैक्टेयर

- बायोलोजीकल पार्क- 70 हैक्टेयर

ये भी पढ़ें

image