
राजकीय विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के उद्देश्य से विद्यार्थियों का दो चरणों में प्रवेश होगा। पहला चरण 26 अप्रैल से 9 मई तक होगा, दूसरा चरण 19 जून से 30 जून तक होगा। राजकीय विद्यालयों में कक्षा पांच, आठ व दसवीं की परीक्षाओं में प्रविष्ट होने वाले विद्यार्थियों का ठहराव उसी विद्यालय की आगामी कक्षा में अस्थाई प्रवेश देते हुए नामांकन वृद्धि के लिए अन्य शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी नव प्रवेश दिया जाएगा।
राजकीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया अप्रेल में द्वितीय पखवाड़े में शुरू होगी। इसके बाद प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्थानीय परीक्षाओं की समाप्ति के बाद 26 अप्रेल से विद्यालय परिक्षेत्र में विभिन्न कक्षाओं में नामांकन से शेष रहे विद्यार्थियों के चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया जाए।
30 अप्रेल को एसडीएमएसी की साधारण सभा एवं शिक्षक-अभिभावक परिषद् की संयुक्त बैठक आयोजित कर परिक्षेत्र के समस्त चिन्हित विद्यार्थियों का प्रवेश विद्यालय में सुनिश्चित किए जाने के लिए वृहद स्तर पर पारस्परिक विचार विमर्श ठोस कार्य-योजना निर्मित की जाए।
आज से शुरू होंगी पांचवीं बोर्ड की परीक्षाएं
पांचवीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से 12:30 बजे तक रहना परीक्षाएं 13 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षा प्रभारी जगदीश सीहाग ने बताया कि जिले के 623 केंद्रों पर 51,500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सिहाग ने बताया कि इसके लिए डाइट की तीन फ्लांइट टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा दो उडऩ दस्ते भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही 50 संग्रहण व मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा के बाद इसी माह परिणाम जारी होने की संभावना है।
शिक्षक स्थानान्तरण आवेदन ई-मेल से भेज सकेंगे
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण आवेदन निदेशालय अथवा जिला शिक्षा अधिकारी को ई-मेल से भी भेजा जा सकेगा। इस आशय के निर्देश बुधवार को राज्य सरकार की ओर से निदेशालय को दिए गए हैें। राज्य सरकार ने २००८ में लगे शिक्षकों को प्रतिबंधित जिलों से सामान्य जिलों में स्थानान्तरण में छूट दी है।वहीं २०१२ में लगे प्रतिबंधित जिलों के शिक्षकों को प्रतिबंधित जिलों में स्थानान्तरण की छूट दी गई है।
तृतीय श्रेणी शिक्षक २० अप्रेल तक जिले में स्थानान्तरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को तथा एक जिले से दूसरे जिले में स्थानान्तरण के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ई-मेल से अथवा खुद आकर आवेदन दे सकेंगे। संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नूतन बाला कपिला ने बुधवार को बताया कि स्थानान्तरण के लिए निदेशालय में आवेदन आने शुरू हो गए हैं।
Published on:
5 Apr 2018, 9:08 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.