
Establishment day celebration
बीकानेर. राजस्थान पत्रिका बीकानेर संस्करण के 32वें स्थापना दिवस समारोह की उत्सव शृंखला का आगाज 9 सितम्बर से होगा । कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी आरएसवी ग्रुप होगा । हर सप्ताह एक विशेष आयोजन की शृंखला का आगाज 'शाम-ए-गजल से 9 सितम्बर को होगा । प्रसिद्ध $ग•ाल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी (जगजीतसिंह फेम) सुरों की महफिल सजाएंगे। चतुर्वेदी की मखमली आवाज में $ग•ालों की प्रस्तुति से सारा आलम रोशन होगा ।
जगजीतसिंह को पसंद करने वाले $ग•ाल के शौकीन लोगों को चतुर्वेदी की आवाज उनकी याद को ताजा करेगी । 'शाम-ए-$ग•ालÓ में प्रभंजय के साथ तबले पर भालचन्द्र शेगेकर, बांसुरी पर दुष्यन्त हरमुख, ढोलक पर भागवत साहू और वायलिन पर ओमान के समीर कर्मकार संगत करेंगे । प्रवेश कार्डधारकों को दिया जाएगा । कार्यक्रम रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में पार्क पैराडाइज में शाम ७.१५ बजे होगा । 15 सितम्बर को राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय साहित्यिक मंचों पर कविताओं से धूम मचाने वाले कवि अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे ।
अधिक जानकारी के लिए 9351205523 पर सम्पर्क किया जा सकता है । हास्य कवि सम्मेलन में देश-विदेश में परचम फहरा चुके कवि समसामयिक कविताओं के साथ हास्य-व्यंग्य की सतरंगी आभा बिखेरेंगे । इसमें जयपुर के सम्पत सरल, दिल्ली के महेन्द्र अजनबी, ग्वालियर के तेजनारायण बेचैन, दिल्ली की मुमताज नसीम और आगरा के रमेश मुस्कान जैसे प्रसद्धि कवि प्रस्तुति से शहरवासियों को गुदगुदाएंगे ।
'कर्णधारÓ होंगे सम्मानित
आयोजन में राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन करने वाले विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को कर्णधार अवार्ड से नवाजा जाएगा । इसके लिए आवेदन 15 सितम्बर तक राजस्थान पत्रिका कार्यालय में जमा करवा सकते हंै ।
आयोजन के सहयोगी
एसबीआई, बीकाजी ग्रुप, सीइएसई, राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स, बंसल क्लासेज, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, कम्प्यूटर एजूकेशन डॉट कॉम, ज्ञान विधि महाविद्यालय, लॉयनेस क्लब, पवन डिस्ट्रीब्यूटर होंगे। इसके अलावा वेन्यू सहयोगी द पार्क पैराडाइज, होटल पाणिग्रहण और होटल वृंदावन रिजेन्सी है।
Published on:
08 Sept 2018 01:02 pm
