11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालों बाद मिले यार तो चेहरे खिले

- एसपी मेडिकल कॉलेज के 34वें बैच का मिलन समारोह - 103 चिकित्सक हुए शामिल
2 min read
Google source verification
सालों बाद मिले यार तो चेहरे खिले

सालों बाद मिले यार तो चेहरे खिले

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में रविवार को पुरातन छात्र मिलन (34वीं बैच मीट) 2022 समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बीकानेर के अलावा देश के कई हिस्सों और विदेश से भी चिकित्सकों ने शिरकत की।

इस मीट का आयोजन सिल्वर जुबली -1992 बैच के पास आउट एमबीबीएस स्टूडेंट्स की ओर से किया गया। मीट में शामिल होने यूएसए, यूके, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिलों सहित विदेश से आए चिकित्सकों ने अपने सीनियर, जूनियर और शिक्षकों से 25 साल पुराने रिश्ते से जुड़ी यादों और अनुभवों को साझा किया। एसपी मेडिकल कॉलेज से शिक्षा और संस्कार प्राप्त करके 108 डॉक्टरों के बैच से देश विदेश में 103 चिकित्सक अपनी सेवा दे रहे हैं और विभिन्न प्रभावशाली पदों पर आसीन हैं।

बैच के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र फलोदिया और सचिव डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में 1992 बैच के 103 डॉक्टरों ने शिरकत की। राजस्थान आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. राजा बाबू मुख्य अतिथि एवं एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी व पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके सैनी विशिष्ट अतिथि थे। इस मीट में बीकानेर, प्रदेेश, देश सहित विदेश से भी सात चिकित्सक पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में हर साल 25 दिसंबर को एक बैच का कार्यक्रम होता आ रहा है। हालांकि कोरोना काल में दो साल से बड़ा आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार यह आयोजन बड़ी धूम-धाम से हुआ।

साथी दोस्तों को किया याद

बैच मीट में 108 चिकित्सकों का बैच था। इसमें से पांच चिकित्सक अब दुनिया में नहीं हैं। समारोह में बैच के दिवंगत पांच साथियों को याद किया। कई साथी चिकित्सकों की आंखों से आंसू निकल पड़े तब अन्य साथी चिकित्सकों ने उन्हें संभाला।

पंजाबी, पाॅप व मारवाड़ी गानों की धूनों पर थिरके चिकित्सक

बैच मीट में शामिल होने के लिए देश-विदेश से चिकित्सक शनिवार को ही बीकानेर आने लगे। सभी चिकित्सकों के ठहरने की व्यवस्था जयपुर-जोधपुर रोड िस्थत गणेशम रिसोट्स में की गई। यहां पहुचंने वाले चिकित्सकों का माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। रात को होटल में गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ, जिसमें पंजाबी, पाॅप, मारवाड़ी गानों की धूनों पर चिकित्सक जमकर थिरके। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने महिला व पुरुष साथी चिकित्सकों के साथ खूब हंसी-ठिठौली की।