27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब किसान करेंगे विरोध प्रदर्शन: भामाशाह पर अटकी बात, वार्ता विफल

विभिन्न मांगों को लेकर सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने शुक्रवार रात किसानों से कलक्टर सभागार में वार्ता की, लेकिन वार्ता विफल हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 7 Oct 2017, 12:03 PM IST

Collector Auditorium

कलक्टर सभागार

बीकानेर. अखिल भारतीय किसान सभा की विभिन्न मांगों को लेकर सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने शुक्रवार रात किसानों से कलक्टर सभागार में वार्ता की, लेकिन वार्ता विफल हो गई। सभा के जिलाध्यक्ष गिरधारी महिया के नेतृत्व में शुरू हुई वार्ता पहली मांग समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद के लिए भामाशाह कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग पर ही बात अटक गई।

महिया के अनुसार मंत्री ने बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार भामाशाह कार्ड जरूरी है। इसे नहीं हटाया जा सकता। वार्ता में सभा के प्रतिनिधिमंडल सदस्य भामाशाह कार्ड की अनिवार्यता को हटाने पर अड़े रहे और वार्ता विफल हो गई। वार्ता विफल होने के बाद सभा जिलाध्यक्ष महिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर परिवारों के भामाशाह कार्ड बने ही नहीं हैं। वहीं समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में भामाशाह कार्ड की अनिवार्यता करना अनुचित है।

वार्ता में ये रहे उपस्थित
वार्ता में सहकारिता मंत्री व गिरधारी महिया के साथ जिला प्रमुख सुशीला सीवर, लालचंद भादू, भंवर लाल शर्मा, पन्ना नाथ, प्रभुराम, बिशनाराम सियाग, इन्द्रराज धारणिया, सरपंच रामदयाल, फरसाराम बाना, अन्नानाथ सिद्ध, रामेश्वर लाल गोदारा, सुभाष स्वामी आदि व एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, पुलिस अधीक्षक एसएस गोदारा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

किसान सभा की ये थी मांगें
- भामाशाह कार्ड की अनिवार्यता समाप्त हो।
- खरीद प्रक्रिया की ऑनलाइन आवेदन साइट शीघ्र शुरू हो व ऑफलाइन प्रक्रिया भी जारी रहे।
- बीकानेर के सभी केन्द्रों पर प्रतिदिन 2.50 लाख बोरी की तुलाई की व्यवस्था हो।
- श्रीडूंगरगढ़, नोखा व सदर क्षेत्र की मूंगफली के उत्पादन को देखते हुए जिले के सभी केन्द्रों पर बेचने की छूट दी जाए व जिले में केन्द्रों की संख्या भी बढ़ाई जाए।
- खरीद प्रक्रिया के लिए किसानों की गिरदावरी तुरन्त उपलब्ध करवाएं।
- 25 क्विंटल एक बार में खरीद का आदेश वापस लिया जाए।
- ग्रामीण क्षेत्रो में घरेलू बिजली 24 घण्टे दी जाए।

किसान जताएंगे विरोध
किसान सभा की ओर से शनिवार को मंत्री अजय सिंह किलक का विरोध किया जाएगा। गिरधारी महिया के अनुसार बीकानेर में मंत्री किलक के कार्यक्रमों के दौरान किसान पहुंचेंगे व विरोध कर अपनी मांगें रखेंगे।