
आयकर विभाग
बीकानेर . आयकर विभाग के सर्वे में दो ठेकेदारों के यहां करीब सवा चार करोड़ रुपए की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। दोनों ठेकेदारों ने अपने यहां उजागर हुई अघोषित आय को विभाग के समक्ष समर्पित कर दिया है। विभाग के अधिकारियों ने श्रीगंगानगर व सूरतगढ़ में गुरुवार को एक साथ सर्वे की कार्रवाई की थी।
देर रात तक चले सर्वे के बाद दोनों के यहां करोड़ों रुपए की अघोषित आय के खुलासे हुए। विभाग के प्रधान आयकर आयुक्त आरएस मीना ने बताया कि सर्वे से पहले दोनों ठेकेदारों द्वारा भरे गए रिटर्न की जांच की गई थी। प्रथम दृष्टया जांच में हेराफेरी प्रतीत होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
वास्तविक रिफण्ड से कहीं ज्यादा उठाया
विभाग के अधिकारियों की ओर से की गई जांच में सामने आया कि दोनों ठेकेदारों ने फर्जी तरीके से अपने खर्चों को दर्शा कर वास्तविक से कहीं ज्यादा रिफण्ड उठाने के काम कर डाले। मीना ने बताया कि फर्जी रिफण्ड वाले मामलों को विभाग के अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं। इनकी जांच के लिए विशेष दल का गठन किया है।
व्याख्याता व प्राचार्य पर शोषण का आरोप
बीकानेर. एक प्रमुख महाविद्यालय के व्याख्याता व प्राचार्य पर एक व्यक्ति ने अवयस्क बच्चियों का शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री, पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में महाविद्यालय में बच्चियों को बहला-फुसलाकर अंतर कॉलेज प्रतियोगिताओं के लिए टीमें तैयार करने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है।
पत्र में कहा गया है कि वे ग्रामीण परिवेश के लोगों की बच्चियों को प्रलोभन देकर टीम के प्रशिक्षण के नाम पर शोषण करता है। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य से बात की तो उन्होनें इससे अनभिज्ञता तथा एेसी कोई शिकायत आदि की जानकारी नहीं होने की बात कही।
जुआ खेलते चार को पकड़ा
श्रीडूंगरगढ़. यहां प्रजापति भवन के पास चार लोगों को ताश के पतों पर जुआ खेलते पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने नकद राशि बरामद की है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिली कि सरदारशहर रोड पर प्रजापति भवन के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है। उस जगह दबीश दी गई तो वहां पर बिग्गा बास निवासी राजूराम भार्गव, दीनदयाल, पुखराज ब्राह्मण व ठुकरियासर गांव का मंशाराम जाट जुआ खेल रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच हजार 90 रुपए बरामद किए गए।
Published on:
07 Oct 2017 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
