5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पधारो बीकानेर, बिराजो म्हारे पाटे परÓ सम्मेलन आज से

पूर्व राजदूत पवन के. वर्मा, पूर्व मंत्री आर्य मोहम्मद खान आएंगे, पूजा बेदी, अनिल गुप्ता और नंदकिशोर आचार्य भी रखेंगे विचार
less than 1 minute read
Google source verification
'Find out, Bikaner, Bajra Mare On Pte "conference today

'पधारो बीकानेर, बिराजो म्हारे पाटे परÓ सम्मेलन आज से

बीकानेर . 'पधारो बीकानेर, बिराजो म्हारे पाटे परÓ की थीम और नए विचारों, नए साहित्य-एक समागम की पंच लाइन के साथ सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा। सम्मेलन संयोजक अनिल गुप्ता ने बताया कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) की तर्ज पर पहला लिटरेचर कॉन्क्लेव ९ व १० मार्च को बीकानेर में आयोजित
किया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि शनिवार को होटल नरेन्द्र भवन में सायं ४:३० से ५:३० बजे तक पूर्व राजदूत पवन के. वर्मा की पुस्तक 'आदि शंकराचार्यÓ का लोकार्पण के साथ ही पवन के. वर्मा और वरिष्ठ साहित्यकार नंदकिशोर आचार्य का विचार विमर्श सत्र आोजित किया जाएगा।
इसके बाद सायं ६ से ७ बजे तक 'भारत में आम चुनाव के मुद्दे और चुनौतियांÓ विषय पर समूह चर्चा होगी। समूह चर्चा के पैनल में पवन के. वर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान तथा पूर्व वित्त मंत्री माणिक चंद सुराणा शामिल होंगे। समूह चर्चा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी करेंगे।
सुनील रामपुरिया ने बताया कि १० मार्च को गज केसरी होटल में शाम ५ से ६:३० बजे तक 'बीकानेर के पर्यटनÓ पर समूह चर्चा होगी। इस पैनल में राम गुप्ता, पूजा बेदी, डॉ. शिवकुमार भनौत, प्रदीप चौपड़ा और अनिल गुप्ता शामिल होंगे।
सम्मेलन का संचालन धर्मेन्द्र कंवर द्वारा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग