5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग से टायर व सामान जलकर राख

fire in shop- युवाओं ने पम्प संचालकों के सहयोग से बुझाई आग  
less than 1 minute read
Google source verification
fire in shop at mahajan bikaner

आग से टायर व सामान जलकर राख

महाजन. अरजनसर कस्बे में बस स्टैण्ड के पास टायर पंक्चर निकालने के एक खोखे में बुधवार रात आग लगने से टायर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बस स्टैण्ड के पास खोखे में रात को अचानक आग लग गई और खोखे के अन्दर व बाहर रखे पुराने टायर धूं-धूंकर जलने लगे। आसपास स्थित पेड़ों ने भी आग पकड़ ली। ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों के भी आग से टूटने का खतरा बन गया।

इस पर अरजनसर कनिष्ठ अभियंता अशोक डूडी ने ग्रामीणों की सूचना पर राजियासर से विद्युतापूर्ति बन्द करवाई। अरजनसर के इन्द्र वर्मा ने पानी के टैंकरों की व्यवस्था की। वहीं कालवा पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने आग बुझाने वाला सिलेण्डर देकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही कि पास ही पड़ी हवा भरने वाली टंकी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। करीब एक-डेढ़ घण्टे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग