5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू के पांच मरीज और ठीक हुए, डिस्चार्ज किया

पीबीएम अस्पताल से दोपहर में 108 एम्बुलेंस में किया रवाना
less than 1 minute read
Google source verification
चूरू के पांच मरीज और ठीक हुए, डिस्चार्ज किया

चूरू के पांच मरीज और ठीक हुए, डिस्चार्ज किया

चूरू के सभी 10 मरीज हुए ठीक
बीकानेर। कोरोना महामारी के खौफ के बीच शनिवार को पीबीएम अस्पताल कोरोना आईसीयू वार्ड से फिर राहत की खबर आई। आईसीयू में भर्ती चूरू के पांच और मरीज ठीक हो गए, जिन्हें दोपहर में उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया। सभी पांचों मरीजों को चिकित्सकों ने आईसीयू वार्ड के पीछे दरवाजे से १०८ में चूरू के लिए रवाना किया। आईसीयू वार्ड में भर्ती चूरू के सभी १० मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।


एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एचएस राठौड़, अतिरिक्त प्राचार्य एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एलए गौरी, कोराना चीफ कॉर्डिनेटर डॉ. संजय कोचर, नोडल प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा सहित मरीजों के इलाज में जुटे सभी नर्सेज व चिकित्सकों ने मरीजों को समय पर उपचार लेने एवं सोशियल डिस्टेंसिंग रखने की सलाह देते हुए विदा किया।

बीकानेर में मरीजों में सुधार
डॉ. गौरी ने बताया कि आईसीयू वार्ड में वर्तमान में २५ मरीज भर्ती है, जिनमें से सबसे पहले भर्ती हुए चार मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार है, जिनकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अब दुबारा से जांच कराने के लिए सैम्पल भेजे गए हैं। दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आते ही इन मरीजों को भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। शनिवार को चूरू के जिन पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया उनकी फाइनल नेगेटिव रिपोर्ट शुक्रवार देररात आ गई थी। गौरतलब है कि दो अप्रेल को चूरू के कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बीकानेर शिफ्ट किया गया था। दस में से पांच मरीजों को गुरुवार को घर भेज दिया गया था। अब शनिवार को और पांच मरीजों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है। अब कोरोना आईसीयू वार्ड में केवल बीकानेर के २५ मरीज भर्ती हैं। बीकानेर में अब तक २६ मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं, जिनमें से एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग