
छत्तरगढ़. आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर छत्तरगढ़़ तहसील सहित गांवों में छत्तरगढ़़ पुलिस एवं हरियाणा पुलिस दल ने थानाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में चुनावों में भयमुक्त वातावरण बनाने को लेकर दोपहर को फ्लैग मार्च किया।
थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को छत्तरगढ़़ पुलिस थाना परिसर से शुरू हुआ फ्लैग मार्च तहसील मुख्यालय के मुख्य बाजार से होते हुए सदर बाजार, शहीद भगतसिंह मार्केट, मिस्री मार्केट व अनाजमंडी से होते हुए छत्तरगढ़़, आरडी 507 व 465 हैड, सतासर, आवा आदि ने फ्लैग मार्च किया।