5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे के असर से ट्रेनें होंगी प्रभावित

बीकानेर.सर्दी बढऩे के साथ ही आने वाले दिनों में कोहरे का असर भी बढ़ सकता है। कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्र में रेलवे ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Fog effect

कोहरे के असर से ट्रेनें होंगी प्रभावित

बीकानेर.सर्दी बढऩे के साथ ही आने वाले दिनों में कोहरे का असर भी बढ़ सकता है। कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्र में रेलवे ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र मीणा के अनुसार 13 दिसंबर से १५ फरवरी तक हावड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस आगारा कैन्ट से संचालित होगी। यह ट्रेन हावड़ा-आगरा कैंन्ट के बीच आंशिक रद्द रहेगी। श्रीगंगानगर-हावड़ा एक्सप्रेस १३ दिसंबर से १५ फरवरी तक आगरा कैन्ट तक ही संचालित होगी। यह आगरा कैंट-हावड़ा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 15 दिसंबर से 10 फरवरी तक अम्बाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-अम्बाला एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार व रविवार को 18 दिनों तक रद्द रहेगी।

इनमें लगाए अस्थायी कोच

यात्रीभार को देखते हुए ट्रेनों में अस्थायी कोच लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस में दिल्ली सराय से 16 दिसंबर को एवं बीकानेर से 17 दिसंबर को एक द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस में बीकानेर से 16 दिसंबर को एवं पुरी से 19 दिसंबर को एक द्वितीय शयनयान कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग