26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे में लिपटा बीकाणा

बीकानेर. बीकानेर अंचल में मौसम ने सोमवार को अचानक पलटा खाया है। अलसुबह से ही कोहरा छाया रहा।

2 min read
Google source verification
weather in rajasthan

कोहरे में लिपटा बीकाणा

बीकानेर. बीकानेर अंचल में मौसम ने सोमवार को अचानक पलटा खाया है। अलसुबह से ही कोहरा छाया रहा। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान साढे छह डिग्री व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से कोहरा छाने लगा है। इससे तापमान में लगातार गिरावट होगी। हालांकि सोमवार को सर्दी के सीजन का पहला कोहरा रहा। सुबह जहां कोहरे इतना ज्यादा था कि दस मीटर तक भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया कोहरे का असर कम होने लगा।


अलसुबह से छाए कोहरा दोपहर २ बजे तक रहा। हालांकि सूर्यदेव के दर्शन लोगों को पूरी तरह से नहीं हो पाएं। कोहरा छाने से सुबह दस बजे तक लोग घरों से बाहर ही नहीं निकलें। जैसे-जैसे कोहरा कम होता गया तो लोग घरों से बाहर आएं। लेकिन दोपहर तक सूरज बादलों में छूपा रहा रहा। कोहरे के चलते एकबार तो शहर की रफ्तार भी थाम दी। दिन में ही शहरवासी गाड़ी की लाइटे जलाकर चलाने लगे। जिससे लोगों को सर्दी से कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन में उत्तर आ रही ठंडी हवा से अब कडाके की सर्दी महसूस होने लगी है। शाम होते ही ठिठुरन ज्यादा बढ़ गई और गलन भी हो गई।

दोपहर में लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलते हुए दिखे। सुबह से ही लोग कोहरे व सर्दी से बचाव के लिए शहर में जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। शाम होते ही सर्दी का फिर से बढऩे का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को सर्दी के इसी मिजाज को देखते शहर के कई स्थानों पर अलाव जलने भी शुरू हो गए। कोहरे का शहरवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। कोहरे के साथ कई युवा व महिलाएं अपनी फोटो खिंचने लगे, वहीं कोहरे के चलते पार्को में काफी भीड़ रही। सर्दी के मौसम का आनंद बच्चे से लेकर बुजुर्ग लेते हुए दिखाई दिए। अधिकतम तापमान १९.५ डिग्री व न्यूनतम तापमान ५.५ डिग्री सेल्सियस रहा।

कोहरे के कारण हवाई जहाज हुए कैंसिल

नाल. नाल सिविल एयर पोर्ट निदेशक राधेश्याम मीणा ने बताया कि कोहरे के कारण दिली से बीकानेर आने वाला अलाइंस एयर का हवाई जहाज को केंसिल कर दिया गया है। इस कार दिली से बीकानेर आने वाला हवाई जहाज की उड़ान व बीकानेर से जयपुर जाने वाली दोनों उड़ाने निरस्त करनी पड़ी है।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग