
अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत शहर में पांच और स्थानों पर फूड वैन की व्यवस्था शुरू होगी। इससे गरीब, मजदूर, श्रमिक तथा लोग प्रतिदिन लाभान्वित होंगे। फूड वैन के लिए नगर निगम की ओर से स्थान चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया।
जिला कलक्टर से अनुमति प्राप्त होते ही शहर में पांच और स्थानों पर फूड वैन की सुविधा प्रारम्भ हो जाएगी। इन पांच फूड वैन के साथ शहर में इनकी संख्या दस हो जाएगी। शहर में गत वर्ष फरवरी माह से प्रारम्भ हुई योजना के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
5 रुपए में नाश्ता, 8 रुपए में भोजन
इस फूड वैन के माध्यम से नाश्ता 5 रुपए और दोपहर और शाम का भोजन 8-8 रुपए में मिल रहा है। शहर में वर्तमान में पांच स्थानों पर फूड वैन की सुविधा उपलब्ध है। इनमें पीबीएम अस्पताल रोड पर दो जगह, जूनागढ़ पुराना बस स्टेण्ड के पास, केन्द्रीय बस स्टेण्ड के पास तथा स्टेशन रोड पर जरुरतमंद, गरीब, मजदूर-श्रमिक वर्ग के लोग इन फूड वैन से लाभान्वित हो रहे हैं।
दस स्थानों पर फूड वैन
अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत जीवन सम्बल चेरिटेबल ट्रस्ट कोटा के माध्यम से संचालित फूड वैन के पांच और स्थानों पर प्रारम्भ होने से जरुरतमंद लोगों को इनका लाभ मिलेगा। स्थान चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनके साथ शहर में दस स्थानों पर फूड वैन की सुविधा हो जाएगी।
ताज मोहम्मद राठौड़, उपायुक्त नगर निगम, बीकानेर।
शहर को ओडीएफ घोषित करने की तैयारी
नगर निगम की ओर से शहर को ओडीएफ घोषित करने की तैयारी चल रही है। निगम आयुक्त निकया गोहाएन ने बताया कि शहर ओडीएफ के लिए आवश्यक मानदण्डों के करीब पहुंच गया है। व्यक्तिगत शौचालय व सामुदायिक शौचालयों का कार्य हो चुका है। खुले में शौच जाने की स्थिति पर नियंत्रण हुआ है।
ऐसे में निगम खुद के स्तर पर शहर को ओडीएफ घोषित करने की स्थिति में है। आयुक्त ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि शहर सौ प्रतिशत ओडीएफ हो गया है। क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इण्डिया अपने तय मानदण्डों के तहत पुन: जांच कर शहर को ओडीएफ घोषित करेगा।
Published on:
17 Jan 2018 10:55 am

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
