5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाद्य सामग्रियों की शुद्धता के लिए चलेगा अभियान

घी के नमूने जांच के लिए संग्रहित स्वास्थ्य विभाग दल ने लिए सैंपल
less than 1 minute read
Google source verification
For the purity of food items Will run

खाद्य सामग्रियों की शुद्धता के लिए चलेगा अभियान

बीकानेर. स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को फड़ बाजार स्थित कई दुकानों से घी के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। संग्रहित किए गए घी के नमूनों की जांच जयपुर स्थित प्रयोगशाला में करवाई जाएगी। इस कार्रवाई से पहले बुधवार को ही जिला कलक्टर की ओर से फड़बाजार में किए गए निरीक्षण और निर्देशों के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम फड़बाजार में पहुंची। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि तीन प्रतिष्ठानों के यहां से घी के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान घी के नमूनों की जांच करवाने के निर्देश दिए थे। कलक्टर ने बताया कि देशी घी बाजार दर से बहुत कम मूल्यों पर शहर के विभिन्न स्थानों पर देशी घी के नाम से बिक्री किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घी की प्रभावी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नमूने संग्रहित करेगी। साथ ही शहर में बिक रहे विभिन्न तरह की खाद्य सामग्री की जांच के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।


विभिन्न लैब की जांच में उजागर हुई अनियमिताएं
बीकानेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को शहर की विभिन्न लैब की जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया जांच में कई अनियमितताएं उजागर हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बीएल मीणा ने बताया कि शुक्रवार को की गई जांच में कई लैब में विभिन्न जांच के नमूनों का संग्रहण तो किया जा रहा था, लेकिन वे जांच किसी अन्य लैब से करवाते पाए गए। उन्होंने बताया कि अनियमितताएं पाई जाने वाली लैब को एक परिपत्र भरकर देना होगा, जिसमें लैब संचालकों के यहां नियुक्त लैब टैक्निशियन, पैथोलॉजिस्ट आदि की जानकारी भरकर देनी होगी। मीणा ने बताया कि एेसा देखना में आ रहा है कि लैब संचालक बिना नियम-कायदों के ही मरीजों के नमूनों का संग्रहण कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग