5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेजड़ी की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर रेहड़ा पकड़ा, 15 क्विंटल लकड़ी जब्त

खेजड़ी की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर रेहड़ा पकड़ा, 15 क्विंटल लकड़ी जब्त
2 min read
Google source verification
Forest department

Forest department

खाजूवाला. सीमावर्ती क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई लंबे समय से ही की जा रही है। 61 हैड रेंज क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल चौधरी ने बताया कि शनिवार दोपहर को सूचना मिली कि 17 केवाईडी के पास खेजड़ी की कटाई कर अवैध रूप से ट्रैक्टर रेहड़े में परिवहन कर ले जाई जा रही है। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 15 क्विंटल लकड़ी सहित ट्रैक्टर रेहड़े को जब्त कर वन विभाग कार्यालय में खड़ा करवाया। कार्रवाई में वनपाल धर्मपाल, प्रवीण बिश्नोई, विनोद कुमार यादव और विनोद सहारण कार्रवाई में शामिल थे।


हथियार तस्करी के आरोपी को जेल
लूणकरनसर. पुलिस ने अवैध रूप से हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को न्यायालय में पेश कर बीकानेर न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया।सीआई अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि श्रीगंगानगर के चूनावढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नेतेवाला निवासी हंसराज नाथ को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से बिना लाइसेंस के हथियार तस्करी का आरोप है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश करने पर बीकानेर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाने के निर्देश मिले।

मारपीट के आरोपी को न्यायिक हिरासत
सूडसर. सेरूणा पुलिस ने एक पखवाडे पूर्व सूडसर गांव में मारपीट कर रुपए छीनने के मामले में एक आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अशोक जाट को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया है।

गौरतलब रहे कि सूडसर निवासी तुलछाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह गत दो अगस्त की रात्रि इसी गांव के प्रभुसिंह के यहां से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में इसी गांव के कालुराम जाट, अशोक जाट व मालाराम जाट ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसके मारपीट कर जेब से दस हजार रुपए व मोबाइल छीन लिया

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग