
बीकानेर. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय सेकंड ग्रेड से व्याख्याता पद पर पदोन्नत शिक्षकों के पदस्थापन की प्रक्रिया में जुट गया है। इन शिक्षकों की काउंसलिंग 27 मई से 30 मई तक होने की संभावना है। इसके लिए विभाग रिक्त पदों की सूचियां तैयार कर रहा है, ताकि 18 विषयों में चयनित 4 हजार 240 व्याख्याताओं को ग्रीष्मावकाश से पहले स्कूलों में पदस्थापन दिया जा सके।
सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग में वर्ष 2018-19 की नियमित डीपीसी 25 अप्रेल व 10 से 13 मई तक हो चुकी है।
पहले चरण में 5 विषयों के 2701 वरिष्ठ शिक्षकों को पदोन्नत करने की अनुशंसा विभागीय पदोन्नति समिति कर चुकी है। दूसरे चरण में 13 विषयों के 1539 वरिष्ठ अध्यापकों को व्याख्याता बनाने की सिफ ारिश डीपीसी में की गई है।
25 अप्रेल को हुई डीपीसी में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास व वाणिज्य विषय में व्याख्याता पदोन्नत किए गए।
इनकी २५ से काउंसलिंग
सेकंड ग्रेड में पदोन्नत शिक्षकों
की काउंसलिंग का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है। पदोन्नत शिक्षकों का 25 मई से 27 मई तक होने वाली काउंसलिंग में पदस्थापन किया जाएगा। सेकंड ग्रेड में राज्य में करीब 6 हजार 700 तृतीय श्रेणी अध्यापकों को पदोन्नत किया गया है। इनकी काउंसलिंग सभी 9 मंडल मुख्यालयों पर होगी। सेकंड ग्रेड के अध्यापकों के नियुक्ति अधिकारी उप निदेशक होते हैं, इसलिए उन्हें पदस्थापन वे ही देंगे।
सरकार की अनुमति का इंतजार
लोक सेवा आयोग से व्याख्याता पदों पर पदोन्नत कुछ विषयों के शिक्षकों की अनुशंसा निदेशालय को मिल गई है तथा कुछ की शीघ्र मिलने की संभावना है। विभागीय अधिकारी सभी 18 विषयों की काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रहे हैं। राज्य सरकार से हरी झंडी मिलते ही काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
Published on:
17 May 2018, 9:35 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.