बीकानेर। बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी और उनकी बहन महिमा कुमारी के खिलाफ इस्तगासा की मार्फत मंगलवार को बीछवाल थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। यह रिपोर्ट होटल लक्ष्मी निवास पैलेस को लीज पर लेकर संचालित करने वाले मैसर्स गोल्डन ट्राई एंगल फोर्ट्स एंड पैलेस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से राजीव मिश्रा ने दर्ज कराई है।