5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 27 को

वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की ओर से पटेल नगर के हनुमान मंदिर के पास सभा भवन में २७ जनवरी को नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर लगाया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Free Medical Camp in bikaner

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 27 को

बीकानेर.वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की ओर से पटेल नगर के हनुमान मंदिर के पास सभा भवन में २७ जनवरी को नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर लगाया जाएगा। सभा की अध्यक्ष मधु राजवंशी ने बताया कि शिविर में फिजिशियन आत्माराम छींपा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनंत गोयल सेवाएं देंगे। शिविर सुबह ११ से दोपहर २ बजे तक लगेगा। सचिव रविकांत राजवंशी ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, ब्लड पे्रशर, मधुमेह, अस्थमा, उदर रोग, श्वांस रोग, गठिया, पैरों के तलवों में सूनापन और सूजन व अन्य जांचें नि:शुल्क होंगी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से राजवंश सभा की ओर से गणतंत्र दिवस पर यह चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है, लेकिन इस वर्ष शिविर २७ जनवरी को लगेगा। सभा के कोषाध्यक्ष मनीष राजवंशी ने बताया कि शिविर में थाइराइड की जांच रियायती दरों में की जाएगी।

--------------------------------------------------------------------------------------

वार्षिक सम्मेलन कल

बीकानेर. सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का वार्षिक सम्मेलन २७ जनवरी को मुक्ता प्रसाद नगर स्थित श्री टूण्डला हनुमान मंदिर प्रांगण में होगा। सत्यनारायण तिवारी के अनुसार इस दौरान विभिन्न गतिविधियां होगी और समाज के उत्थान व विकास पर चर्चा की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग