
gangour
गंगाशहर. कोरोना वायरस के चलते इस बार भीनासर में 27 मार्च को प्रस्तावित गणगौर मेला नहीं भरेगा। यह निर्णय बुधवार को तरुण संघ भीनासर के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सारड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
सारड़ा ने बताया कि 54 साल से तरुण संघ की ओर से भीनासर में गणगौर मेले का आयोजन हो रहा है लेकिन, इस बार सरकार की ओर से स्वास्थ्य को लेकर जारी निर्देशों की पालना में सर्वसम्मति से गणगौर मेला का आयोजन स्थगित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुरली मनोहर मंदिर के पास स्थित पुराने कुए पर क्षेत्र की गणगौरों की खोल भराई एवं पानी पिलाने की रस्म तरुण संघ की ओर से अदा की जाएगी। बैठक में लक्ष्मी नारायण प्रजापत, इंदर चंद कुम्हार, तोताराम नाई, प्रदीप, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
कोरोना वायरस के चलते सिंधी समाज की ओर से चेटीचंड महोत्सव पर निकाली जाने वाली झुलेलाल की झांकी को स्थगित करने का निर्णय किया गया है।
संत श्रीकंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट के सचिव तेजप्रकाश वलीरमानी ने बताया कि ट्रस्ट एवं सहयोगी संस्था प्रतिनिधियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए चेटीचंड महोत्सव मुख्य समारोह को सीमित कर शोभायात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है।
ट्रस्ट सहित जय झुलेलाल सिंधी युवा मंडल, भारतीय सिन्धु सभा एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार 25 मार्च को चेटीचंड महोत्सव में सुबह 9 बजे संत धोबीतलाई में ध्वजारोहण और सुबह 10 से 12 बजे तक सत्संग होगा।
Published on:
18 Mar 2020, 7:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.