
सफाई व्यवस्था में ट्रैक्टर ट्रॉलियां व फेरे की संख्या घटाई
बीकानेर. शहर में सोमवार से 80 वार्डो में 40 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से कचरा संग्रहण की व्यवस्था कर दी गई है। निगम प्रशासन ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों की संख्या को 80 से घटकार 40 की है। शहर के 80 वार्डो में अब रोज 40 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से ही कचरा उठेगा। घर-घर कचरा संग्रहण की नई व्यवस्था के तहत ऑटो टिपर की संख्या बढऩे के बाद निगम प्रशासन ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों की संख्या आधी कर दी है।
40 ट्रैक्टर ट्रॉलिया चार-चार फेरो में शहर से कचरा संग्रहण का कार्य करने की शुरूआत हो गई है। वहीं ऑटो टिपर से घर-घर कचरा संग्रहण का भी कार्य हो रहा है। निगम आयुक्त ने पूर्व में आदेश जारी कर 9 अगस्त से 80 के स्थान पर 40 ट्रैक्टर ट्रॉलियों से कचरा संग्रहण कार्य करने के आदेश संबंधित कंपनी को दिए थे। इस आदेश के तहत संबंधित फर्म ने सोमवार को 40 ट्रैक्टर ट्रॉलियों की संख्या कम कर दी।
80 फेरे, सौ टन से अधिक कचरा
निगम की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉलियों की घटाई संख्या का असर कचरा संग्रहण पर पड़ सकता है। नई व्यवस्था के तहत ट्रैक्टर ट्रॉलियों के 80 फेरे कम हुए है। पहले 80 ट्रैक्टर 240 फेरो में कचरा संग्रहण करते थे अब 40 ट्रैक्टर 160 फेरो में कचरा उठाएंगे। नई व्यवस्था में 80 फेरे कम कचरा उठेगा। अगर एक ट्रैक्टर ट्रॉली में कम से कम डेढ टन कचरा भी संग्रहित किया जाए तो 80 फेरो में करीब 120 टन कचरे पर इसका असर पडऩा बताया जा रहा है। हालांकि निगम प्रशासन का तर्क है कि 40 ट्रैक्टर ट्रॉलियों का एक-एक फेरा बढ़ाया है। इससे कचरा उठ सकेगा। कुछ कचरा ऑटो टिपर से भी उठेगा। लेकिन जानकार ट्रैक्टर ट्रॉलियों की घटाई संख्या को शहर की सफाई व्यवस्था के लिए उचित नहीं मान रहे है।
सफाई व्यवस्था चरमराएगी
शहर में कचरा संग्रहण के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों की संख्या कम करने का असर आने वाले दिनों में नजर आ सकता है। कांग्रेस पार्षद जावेद पडि़हार का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉलिया कम करने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराएगी। बड़े वार्डो में इसका अधिक असर पडेगा। दो फेरो से पूरा कचरा संग्रहित नहीं होगा। जगह-जगह कचरे की ढेरिया पड़ी रहेगी। महापौर की ओर से जल्दबाजी में यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड बैठक में यह निर्णय होना चाहिए था।
Published on:
10 Aug 2021 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
