
आरएनआरएसवी स्कूल
बीकानेर . आरएनआरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव शनिवार को सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव में करीब आठ सौ विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के हुनर को देख अभिभावक और दर्शक तालियां बजाए बिना नहीं रह सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि बीएसएफ के कमाण्डेंट अनिल कुमार थे।
वहीं अध्यक्षता महारानी सुदर्शना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमाकांत गुप्ता ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा एक के विद्यार्थियों ने 'वेलकम डान्सÓ से की। कार्यक्रम में 'रघुपति राघवÓ गीत, बंगाली लोक नृत्य, हिन्दी नृत्य नाटिका, लावणी, डांडिया व लोक नृत्य, माइम, बॉलीवुड पर आधारित विभिन्न नृत्य 'मितवा, बिसमिल, क्यूटीपाई, नच दे, टन-टन-टन, नाच मेरी जान आदि पर दर्शक, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।
विद्यालय का आईना बताया
बीएसफ कमाण्डेंट अनिल कुमार ने विद्यार्थियों के कार्यक्रम को विद्यालय का आईना बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सदैव देश भक्ति के लिए प्रेरित करते
रहना चाहिए।
डॉ. उमाकान्त गुप्ता ने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तत्पर रहने की सीख दी। अंत में कक्षा दसवीं से बारहवीं तक में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रीय स्कूल निशानेबाजी की चयन प्रक्रिया १९ से
बीकानेर. राजस्थान माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार 1 से 5 दिसम्बर, 2017 तक पूना में आयोजित होने वाली 63वीं राष्ट्रीय स्कूल निशानेबाजी खेल में राजस्थान का स्कूल दल भाग लेगा। इसके लिए निदेशालय ने राजस्थान राइफल संघ जयपुर के आग्रह पर बीकानेर में चयन प्रक्रिया शुरू की है।
राजकीय चौपड़ा उमा विद्यालय, गंगाशहर को नोडल स्कूल बनाया गया है। प्रधानाचार्य मोहरसिंह यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया में 14, 17 व 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं के दल का चयन होगा जो निशानेबाजी की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेगा। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में बीकानेर जिला राइफल संघ एवं माक्र्समैन राईफल क्लब का सहयोग लिया जा रहा है। चयनकर्ता के रूप में निशानेबाजी खेल के अन्तर्राष्ट्रीय ज्यूरी सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह, मनोज शर्मा, जोरावरसिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
यह चयन प्रक्रिया 10 मीटर एयर पिस्टल, एयर राईफल एवं ओपन साइट राईफल की रहेंगी। चयनकर्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया निशानेबाजी खेल के नियमों के अनुसार 19 नवंबर से सुबह नौ बजे जयनारायण व्यास नगर स्थित इण्डोर शूटिंग रेज में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि निशानेबाजी खेल को खेलो इण्डिया में शामिल किया गया है।
फाइनल मुकाबले आज
बीकानेर. जैन यूथ क्लब की ओर से आयोजित की जा रही जैन ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत जैन पब्लिक स्कूल खेल मैदान में शनिवार शाम से लेकर देर रात तक कबड्डी, दौड़, कराते, ताइक्वाण्डो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सेमिफाइनल मुकाबले संपन्न हुए।
जैन यूथ क्लब के संदीप सिपाणी ने बताया कि रविवार को दौड़ 100 मीटर, 200 मीटर व 200 मीटर रीले दौड़, स्केटिंग, कराटे, कबड्डी व ताइक्वाण्डो के अलावा रस्सा कस्सी, ऊंची कूद, सेक रेसिंग तथा साइक्लिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले होंगे।
Published on:
19 Nov 2017 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
