5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर जिले में बजरी के ठेकेदारों ने रॉयल्टी के नाम पर मचा रखी लूट, पढ़े पूरी खबर

बीकानेर जिले में बजरी के ठेकेदारों ने रॉयल्टी के नाम पर लूट मचा रखी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 13 Apr 2018, 11:24 AM IST

Graffiti contractors

बजरी

बीकानेर . 'बीकानेर जिले में बजरी के ठेकेदारों ने रॉयल्टी के नाम पर लूट मचा रखी है। वे निर्धारित राशि से कई गुना राशि वसूल कर राज्य सरकार को चपत लगा रहे हैं। साथ ही आमजन की जेब भी काट रहे हैं। जिले की श्रीकोलायत तहसील, बीकानेर, नोखा, लूणकरनसर क्षेत्र में लम्बे अर्से से यह 'खेलÓ चल रहा है।'

श्रीकोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी ने खान राज्यमंत्री सुरेन्द्र पाल ङ्क्षसह टीटी से मिले और यह मुद्दा उनके सामने रखा। भाटी ने आरोप लगाया कि बजरी के रॉयल्टी ठेकेदार संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से वाहन चालकों को डरा-धमकाकर मनमर्जी से रॉयल्टी वसूल रहे हैं। इससे बजरी की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

विधायक भाटी ने कहा कि रॉयल्टी ठेकेदार वाहन चालक को स्वीकृत भार के अनुसार रॉयल्टी राशि की रसीद देते हैं, जबकि वाहन चालक से तीन-चार गुना अधिक राशि ठेकेदार के नाकेदार व कर्मचारी जबरन वसूल लेते हैं। भाटी ने कहा कि इस गोरखधंधे से राज्य सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

निर्धारित रॉयल्टी की दरें
वाहन का प्रकार भार क्षमता निर्धारित अतिरिक्त
रॉयल्टी वसूली
६ ***** डम्पर ट्रक ९ टन १७०० १३३३.५०
१० ***** डम्पर १६ टन २९०० २२६४.००
१४ ***** डम्पर २५ टन ३८०० २७८७.५०
१८ ***** डम्पर २८ टन ५५०० ४३७२.००
२२ ***** डम्पर ३३ टन ६६०० ५२२९.५०
(निर्धारित रॉयल्टी राशि में १० प्रतिशत सेस तथा परमिट फीस जोड़ी जाती है, राशि रुपए में)

इसलिए बढ़ी कीमतें
भाटी ने कहा कि बजरी ठेकेदारों के अधिक वसूली से बाजार में बजरी की कीमतें बढ़ गई हैं। सरकार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से आमआदमी की जेब कट रही है। श्रीकोलायत क्षेत्र में तो रॉयल्टी ठेकेदारों की मनमर्जी के चलते दहशत का माहौल है।

बकाया वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन १६ तक
बीकानेर. व्याख्याता एवं समकक्ष से प्रधानाचार्य की डीपीसी २०१८-१९ के लिए निकट भविष्य की बैठक आयोजित होगी। इसके लिए संबंधित पात्र लोकसेवकों की बकाया वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन की सूची कार्यालय में १६ अप्रेल तक भिजवाएं। संयुक्त निदेशक कार्मिक माध्यमिक शिक्षा ने बताया कि किसी भी लोकसेवक की अपूर्ण सूचना स्वीकार नहीं की जाएगी।