6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO: चौथे दिन भी मण्डी में नहीं लगी बोली, करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित
Play video

VIDEO: चौथे दिन भी मण्डी में नहीं लगी बोली, करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित

अनाज मण्डी परिसर में चौथे दिन भी जिंसों की बोली नहीं लगी। एेसे में करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ।
Google source verification

बीकानेर. अनाज मण्डी परिसर में मंगलवार को चौथे दिन भी जिंसों की बोली नहीं लगी। एेसे में करोड़ों रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। मंगलवार को अनाज व्यापारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर वाहन रैली निकाल कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर और प्रशासन को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

व्यापारियों ने मंगलवार को चौथे दिन भी हड़ताल रखी और दुकानों को बंद रखकर मण्डी परिसर में धरना दिया। संघ के अध्यक्ष जगदीश पेड़ीवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमण्डल को जयपुर वार्ता के लिए बुलाया है। मंगलवार रात को यहां से करीब सौ व्यापारी जयपुर रवाना हुए। जयपुर में बुधवार को अधिवेशन होगा।

 

पांच तक रखेंगे बंद
अनाज व्यापारी एक से पांच सितम्बर तक अनाज कारोबार बंद रखकर विभिन्न मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करवा रहे हैं। पेड़ीवाल ने बताया कि व्यापारियों की प्रमुख मांगों में दो से ढाई फीसदी आढ़त कमीशन करने, भावान्तर योजना के तहत खरीद करने तथा समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया को व्यापारियों द्वारा करवाना शमिल है। रैली में अध्यक्ष पेड़ीवाल, बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, विरेन्द्र किराडू, सुनील राठी, राम जाखड़, आईदान सियाग, मुखराम जाखड़, ओम प्रकाश तर्ड, रामनिवास गोदारा आदि ने हिस्सा लिया।

 

 


इन्होंने दिया समर्थन
व्यापारियों के धरने और मांगों का मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने समर्थन किया। भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजेन्द्र मूंड ने व्यापारियों की मांगों को जायज ठहराया। संदीप पूनिया, पेस्टीसाइड एसोसिएशन, पलदार, मुनीम, मजदूर तथा अन्य संगठनों ने भी समर्थन किया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़