10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेगिस्तान में कश्मीर सा नजारा

शहर में बौछार, गांव में ओले : मौसम की मार से अन्नदाता लाचार, किसानों के अरमानों पर ओलावृष्टि
less than 1 minute read
Google source verification
रेगिस्तान में कश्मीर सा नजारा

रेगिस्तान में कश्मीर सा नजारा

लूणकरनसर. सरहदी बीकानेर जिले में शुक्रवार को भी बरसाती मौसम रहा। शहर में हल्की बौछार गिरी तो गांवों में ओले गिरे। गुरुवार रात से ही बादलों का डेरा जमा हुआ था। सुबह करीब सवा आठ बजे के आसपास बादल घने हो गए और तेज बूंदाबांदी के साथ बौछारें गिरी। यह थोड़ी देर ही चली और सड़कें भिगो गई। इसके बाद भी दिन भर धूप छांव होती रही। वहीं लूणकरनसर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ।

लूणकरनसर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को किसानों के अरमानों पर ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से रेगिस्तानी क्षेत्र में कश्मीर जैसी वादियों का नजारा देखने को मिला। शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक गांवों में रुक-रुककर हुई ओलावृष्टि से किसानों रबी की सरसों, चना, गेहूं, ईसबगोल, जौ समेत अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।


तहसील के अमरपुरा, ढाणी पाण्डूसर, खोडाला, मनाफरसर, राजासर उर्फ करणीसर, धीरदान, गोपल्याण, राजपुराहुडान, गोपल्याण गांव समेत कंवरसेन लिफ्ट नहर की चारणा वितरिका समेत कई चकों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से गांवों की गलियों व खेतों के धोरों में बर्फ सफेद चादर बिछ गई। ओलों की मार से गेहूंं व ईसबगोल की फसलें मिट्टी में मिल गई तथा सरसों की फसल का दाना-दाना बिखर गया।