
School Philosophy Portal
माध्यमिक शिक्षा की तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा में भी विद्यार्थियों की पूरी जानकारी शाला दर्शन पोर्टल पर 30 सितम्बर तक अपलोड करने के निर्देशों के बाद भी जिले की प्रारंभिक शिक्षा की स्कूलों के आधे ही विद्यार्थियों की जानकारी शाला दर्शन पोर्टल पर दर्ज हो सकी है।
प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी रामावतार व्यास ने बताया कि कुछ ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने ब्लॉक की स्कूलों के विद्यार्थियों की जानकारी अब तक भी अपलोड नहंी की गई है।
उनको दो दिन में विद्यार्थियों की जानकारी शाला दर्शन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर विद्यार्थी के साथ साथ उसके माता पिता भाई बहन, उनके आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड,उनकी शैक्षणिक योग्यता जैसी कई एेसी जानकारियां भरनी है जो स्कूल में उपलब्ध नहीं है।
शिक्षक नेता श्रवण पुरोहित ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण व किसान अपने खेतों में व्यस्त हैं तथा ढाणियों में चले गए है। जिसके कारण संस्था प्रधानों को जानकारी जुटाने में परेशानी आ रही है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
