6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्च में मिला कलर, घी में मिलावट की आशंका को लेकर भरे सैम्पल

Health department- स्वास्थ्य विभाग : घी के दो व मिर्च का एक सैम्पल भरा
less than 1 minute read
Google source verification
Health department inspected half a dozen shops in bikaner

मिर्च में मिला कलर, घी में मिलावट की आशंका को लेकर भरे सैम्पल

बीकानेर. खाद्य पदार्थो में मिलावट की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग का जांच एवं सैम्पल भरने का अभियान जारी है। गुरूवार को विभाग के दल ने शहर में विभिन्न स्थानों पर घी और मिर्च के सैम्पल भरे और मिर्च में रंग मिला होने पर उसे नष्ट करवाने की कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल मीणा के नेतृत्व में दल ने रानी बाजार कटला क्षेत्र में एक मकान में घी बनाने के स्थल पर औचक कार्रवाई कर घी का नमूना भरा। वहीं केईएम रोड क्षेत्र में एक दुकान से घी का सैम्पल भरा गया।

दल ने फड बाजार क्षेत्र में मसाला पीसने की चक्की का निरीक्षण कर बिक्री के लिए रखी गई मिर्च का सैम्पल भरा। डॉ. मीणा ने बताया कि यहां जांच के दौरान मिर्च में कलर मिला। कलर मिली करीब दस किलोग्राम मिर्च को नष्ट करवाया गया। वहीं दल ने कोटगेट और फड बाजार क्षेत्र में आधा दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। दल में प्रशिक्षु आइएएस अभिषेक सुराणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मेहबूब अली सहित विभाग के कार्मिक शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग