11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर का हैरिटेज रूट है सैलानियों के आकर्षण का केंद्र, कलक्टर ने किया मुआयना

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और रामपुरिया हवेली के आसपास के हैरिटेज रूट का मुआयना भी किया।
less than 1 minute read
Google source verification
बीकानेर का हैरिटेज रूट है सैलानियों के आकर्षण का केंद्र, कलक्टर ने किया मुआयना

बीकानेर का हैरिटेज रूट है सैलानियों के आकर्षण का केंद्र, कलक्टर ने किया मुआयना

बीकानेर. जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर सोमवार को उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और रामपुरिया हवेली के आसपास के हैरिटेज रूट का मुआयना भी किया। जिला कलक्टर ने कहा कि अगले वर्ष 14 और 15 जनवरी को होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव और इससे पूर्व होने वाले बीकानेर काॅर्निवल को वृहद् स्तर पर आयोजित करने की तैयारियां प्रारम्भ कर दी जाएं।

उन्होंने कहा कि ऊंट उत्सव के दौरान बीकानेर की कला, संस्कृति, परम्पराओं, रहन-सहन, खान-पान और तीज-त्योहारों से देशी और विदेशी पर्यटकों को रूबरू करवाया जाएगा। इसी प्रकार परम्परागत तरीके से आयोजित होने वाली शोभायात्रा और विभिन्न प्रतियोगिताओं को भी आकर्षक तरीके से आयोजित किया जाए, इस बारे में उन्होंने निर्देश दिए। हैरिटेज रूट का मुआयना करने के दौरान कलक्टर के साथ प्रशासन के अन्य अफसर भी मौजूद थे।

नापासर के चिन्हित क्षेत्र में होगा अग्नि नृत्य और म्यूजिकल नाइट

जिला कलक्टर ने कहा कि बीकानेर काॅर्निवल का आयोजन भव्य तरीके से हो। ऊंट उत्सव के दौरान नापासर के चिन्हित क्षेत्र में अग्नि नृत्य और म्यूजिकल नाइट आदि करवाने के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार मसाला चौक में पारंपरिक खाद्य सामग्री की स्टाॅल्स लगवाने और लाइव फोक म्यूजिक काॅर्नर की शुरुआत भी शीघ्र करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि अभिलेखागार की गतिविधियों से भी देशी-विदेशी पावणों को रूबरू करवाया जाए। उन्होंने इसी महीने के अंत से लेकर ऊंट उत्सव तक विभिन्न गतिविधियां सतत रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को ऊंट उत्सव से जोड़ा जा सके।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...