सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में हेरोइन की डिलीवरी देने के दौरान बीएसएफ और पुलिस तस्करों को पकड़ रही है। सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी से मादक पदार्थ तस्करों में भय का माहौल पैदा हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान में बैठे तस्कर यहां भारतीय तस्करों को हथियार भेजने लगे हैं। जिससे वह डिलीवरी के दौरान जोखिम ले सकें।