
हिन्दू जागरण मंच की ओर से नवसंवत्सर पर 18 मार्च को शहर में धर्मयात्रा निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकलने वाली इस धर्मयात्रा के समापन पर संत-महात्माओं के प्रवचन तथा महाआरती का आयोजन होगा।
शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संयोजक जेठानन्द व्यास ने बताया कि एम एम खेल मैदान से धर्मयात्रा प्रारम्भ होगी। यह धर्मयात्रा गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, बारह गुवाड़, सदाफते, रत्ताणी व्यास चौक, हर्षो का चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा चौक, दाऊजी मंदिर रोड,
जोशीवाड़ा, कोटगेट, सार्दुल सिंह सर्किल होते हुए जूनागढ़ के आगे पहुंचकर सम्पन्न होगी। धर्मयात्रा में गाय माता, भारत माता सहित कई सजीव झांकिया सजाई जाएगी। मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख एड. शैलेष गुप्ता ने बताया कि धर्मयात्रा दोपहर 3 बजे प्रारम्भ होगी व शाम 7 बजे से पहले जूनागढ़ पहुंचेगी।
यहां संवित सोमगिरी महाराज, योगी शिव सत्यनाथ महाराज सहित संत-महात्मा तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुरलीधर विचार रखेंगे। इस अवसर पर महानगर संयोजक बजरंग तंवर तथा संजय अरोडा आदि उपस्थित थे। धर्मयात्रा को लेकर शहर के कई सर्किलों सहित मुख्य मार्गो, गली-मोहल्लों में ध्वज पताकाएं सजाई गई है। नगर निगम की ओर से कोटगेट को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया जा रहा है।
क्षत्रिय सभा मनाएगी नव संवत्सर
क्षत्रिय सभा की ओर से रविवार को सुबह नौ से 11 बजे तक तीर्थ स्तम्भ पर नव संवत्सर मनाया जाएगा। इसमें सभी सदस्य केसरिया साफा बांधकर शामिल होंगे। यह जानकारी बजरंग ङ्क्षसह रॉयल ने दी।
मंदिरों में अनुष्ठान
पाबू मण्डल गोगागेट की ओर से नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर हवन, रुद्राभिषेक व सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। बंटी गहलोत ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रमों में पं. रामरतन ओझा के सानिध्य में जबरेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण व शांति के लिए पं. राधेश्याम जोशी के सानिध्य में यज्ञ होगा। पं. सत्यनारायण तिवाड़ी की पार्टी सुंदरकांड पाठ करेगी।
होगा प्रतिभा सम्मान
सनातन संस्कृति रक्षा मंच की ओर से शनिवार को भारत माता की आरती की जाएगी। विजय कुमार पुरोहित ने बताया कि इस दौरान अखंड भारत की प्रतिमा के आगे दीपदान किया जाएगा व प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम 17 मार्च को शाम 6 बजे गोकुल सर्किल स्थित सूरदासाणी बगेची परिसर में होगा। अविनाश जोशी ने बताया कि जुगल किशोर ओझा पं. नथमल पुरोहित, जेठानंद व्यास, नरोत्तम व्यास, जानकीनारायण श्रीमाली, महेश पुरोहित, योगी शिवसत्यनाथ तथा सत्यनारायण कलवाणी सहित आदि का सम्मान किया जाएगा।
Published on:
17 Mar 2018 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
