
देवर म्हारो रे, ओ हरिये रुमाल वालो रे...
नोखा. अलबेले शहर नोखा में होली अलग ही समां बांधती है। अल्हड़ और मदमस्त स्वभाव के फागण रसिए चंग की थाप पर देर रात तक टेर लगाते नजर आते हैं। होली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे ही फागोत्सव कार्यक्रम भी बढ़ते जा रहे हैं।
रविवार रात्रि को जैन चौक में भैरवनाथ मंदिर के आगे रंग रसिया ग्रुप का चंग-धमाल का कार्यक्रम हुआ। ग्रुप के विजय बोथरा व मनोज चांडक ने बताया कि फागण में चहुंओर बंसती बयार बह रही है, हर कोई फागण मस्ती से सराबोर है। जीवन के रंगों को दर्शाता यह महीना अल्हड़ता और मस्ती के लिए पूरी दुनिया में विशेष अंदाज में जिया जाता है। नोखा में ऐसे आयोजन से विलुप्त हो रही हमारी संस्कृति जीवित होगी व फागोत्सव के कार्यक्रमों से प्रेमभाव और सद्भावना बढती है।
फागोत्सव कार्यक्रम में रंग रसिया ग्रुप के सदस्यों और स्थानीय कलाकारों ने बाबा भैरव नाथ को रिझाने के लिए भैरुनाथ रा घूघरिया जद आंगने में बाजे रे... जैसे भजनों व फाग गीतों की चंग की थाप पर धमाल की प्रस्तुति दी। इससे पहले बाबा भैरवनाथ को रंग-गुलाल लगाकर व फूलों की होली खेलाई गई। कार्यक्रम में बाबा श्याम के दरबार मची रे होली .., देवर म्हारो रे, ओ हरिये रुमाल वालो रे.. आदि धमाल पर फागण के रसियों ने जमकर ठुमके लगाए।
होली के रसिये चंग, भंग व होली रंग में रंगे नजर आए। कार्यक्रम में कैलाश करवा, संदीप मालू, रामकरण उपाध्याय, महावीर बैद, गौतम सोनी, अजय लोढ़ा, कमल बैद, विजय मारु, उमेश मोदी, सुरेंद्र बुच्चा, वीरेंद्र बुच्चा, नंदू झंवर, राजू पारीक, ओमप्रकाश सोनी, मुकेश बैद, सुशील भूरा, हरीश पारीक, पप्पू सोनी, नवीन पंचारिया, रवि पंचारिया, उमेश राठी, मुकेश जैन, निर्मल चौपड़ा, मोहित पंचारिया, महावीर लाहोटी, मोना डागा, पार्षद अंकित तोषनीवाल सहित अन्य ग्रुप सदस्य, भक्त और फागण रसिए मौजूद रहे। ग्रुप की ओर से होली तक चंग-धमाल कार्यक्रम जारी रहेगा।
Published on:
19 Mar 2024 12:46 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
