
बीकानेर. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को बीकानेर आएंगे। वे यहां शाम को बीएसएफ सेक्टर हेड क्वार्टर में बड़े खाने के आयोजन में शामिल होंगे। सिंह शुक्रवार सुबह 8 बजे शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर का दौरा करेंगे। इस दौरान बीएसएफ डीजी आरके मिश्रा तथा आईजी अनिल पालीवाल भी मौजूद रहेंगे।
बीएसएफ सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह दिल्ली से हेलीकॉप्टर से देर शाम पहुंचेंगे। बीएसएफ हर साल शस्त्र पूजन का प्रदेश में एक जगह बड़ा आयोजन करती है। पिछले साल यह आयोजन जैसलमेर में हुआ था और राजनाथ सिंह ने जैसलमेर से सटे बॉर्डर की एक सीमा चौकी का निरीक्षण किया था।
चुनाव के चलते बीएसएफ सतर्क
इस बार दशहरा विधानसभा चुनाव से पहले है। ऐसे में बीएसएफ गृहमंत्री के दौरे को लेकर सतर्क है। बड़े खाने के आयोजन में इलाके के बड़े अधिकारी और गणमान्य लोगों को भी बुलाते हैं, लेकिन इस बार आयोजन में शामिल होने वाले की सूची के साथ पूरी डिटेल दिल्ली मुख्यालय भेजी गई है। वहां से जिसकी स्वीकृति मिलेगी, उसे ही बुलाया जाएगा। राजनाथ सिंह भी बीएसएफ कैम्पस से बाहर
नहीं जाएंगे। बॉर्डर की चौकी पर भी आसपास के गांव के लोगों को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
Published on:
18 Oct 2018 08:53 am

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
