
hot weather
बीकानेर . बादलवाही से एक दिन पहले एक डिगी गिरा तापमान फिर डेढ़ डिग्री बढ़ गया। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में भी करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सूर्योदय के साथ ही धूप चुभने लगी। दोपहर में लोग अपने घरों में रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग दुपट्टों से मुंह और सिर को ढके नजर आए।
गर्मी के कारण आमतौर पर व्यस्त रहने वाले मुख्य मार्गों पर लोगों का आवागमन बन्द सा हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान ४३.६ डिग्री और न्यूनतम तापमान ३१ डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान ४२ डिग्री रहा था।
Published on:
22 May 2018 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
