6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद पड़े पांच भाइयों के घरों में कई दिन तक ठहर कर चोरों ने किया हाथ साफ

बीकानेर. 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय' वाले पुलिस महकमे के स्लोगन को धता बताते हुए शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर आए दिन दुकान, घरों को निशाना बना रहे हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं से आमजन में रोष है। शुक्रवार को गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पता चला। यहां चोरों ने पांच भाइयों के घरों को आराम से निशाना बनाया। लाखों के जेवरात, नकदी पर हााथ साफ किए।
2 min read
Google source verification
House theft

House theft


बीकानेर. 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय' वाले पुलिस महकमे के स्लोगन को धता बताते हुए शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर आए दिन दुकान, घरों को निशाना बना रहे हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं से आमजन में रोष है। शुक्रवार को गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पता चला। यहां चोरों ने पांच भाइयों के घरों को आराम से निशाना बनाया। लाखों के जेवरात, नकदी पर हााथ साफ किए।

जानकारी के अनुसार भीनासर के रामराज्य चौक में हनुमान मंदिर के पास एक बाड़े में पांचों सगे भाई गौरीशंकर सारड़ा, शिवशंकर, पुरुषोत्तमदास, गोकुलदास व चन्द्रमोहन के मकान हैं, जो बंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, सूरत में व्यवसाय करते हैं। तीज-त्योहार पर ही यहां आते हैं। हाल ही में सावन की सातुड़ी तीज पर वे बीकानेर आए थे। शुक्रवार को मुनीम चोरुलाल घर की सार-संभाल करने पहुंचा तो ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। इसकी मुनीम ने मालिकों व पुलिस को सूचना दी। सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि मकान काफी समय से बंद थे। चोरों ने ताले जरूर तोड़े हैं। मकान मालिक यहां रहते हैं। माल कितना गया है, यह मकाल मालिकों के आने के बाद ही पता चलेगा।

पांचों घरों में सेंध
चोरों ने पांचों घरों में सेंध मारी की। यहां घर के मुख्य दरवाजे सहित सभी कमरों एवं आलमारियों के लॉक टूटे मिले। आलमारियों में रखे नकदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए।

चार दिन से घर में हलचल थी
सारड़ा परिवार में चोरी की घटना का पता चलने पर शहर में कई तरह की अफवाह है। अफवाह है कि तीन-चार दिन से घर में हलचल थी, चोर बेखौफ चार-पांच दिन तक घर में रहे। इत्मीनान से सारा सामान बटोर कर ले गए। चोरों के कई दिन तक घर में ठहरने की पड़ोसियों तक को भनक नहीं लगी। स्थानीय लोग इसकी वजह सारड़ा परिवार के मकान अलग से एक बाड़े में होना बता रहे हैं।

केवल कपड़े-बर्तन छोड़े
मकान मालिक गोकुलदास ने फोन पर बताया कि चोरुलाल को मकान की देखरेख करने के लिए चाबियां दे रखी है। वे अक्सर पानी-बिजली का बिल का पता करने के साथ-साथ घर की देखरेख भी करते हैं। पिछले हफ्ते ही हम आए थे। घर में चोर कब घुसे, कोई जानकारी नहीं है। मुनीम के बताए अनुसार घर में चोरों ने केवल कपड़े, बर्तन को छोड़ा है। सभी कीमती सामान ले गए।

आज पहुंचेंगे पीडि़त
घर में चोरी की सूचना के बाद पीडि़त गोपालदास सूरत से, पुरुषोत्तम सारड़ा दिल्ली से रवाना हो गए हैं, जो शनिवार को बीकानेर पहुंचेंगे। उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि चोरों ने कितने पर हाथ साफ किया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग