27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैसे और कहां की नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी, सीन रीक्रिएट कर पुलिस ने आरोपी से ऐसे की पूछताछ

संबंधित थाना पुलिस ने गुरुवार को घटनास्थल का पुनः मौका-मुआयना किया। इस दौरान वारदात की कड़ियों को जोड़ने के लिए सीन रीक्रिएट किया गया।

2 min read
Google source verification
बीकानेर पुलिस

बीकानेर पुलिस

जिले के एक थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट किया। आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उससे वारदात को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, संबंधित थाना पुलिस ने गुरुवार को घटनास्थल का पुनः मौका-मुआयना किया। इस दौरान वारदात की कड़ियों को जोड़ने के लिए सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले को मजबूत बनाने और आरोपी को शीघ्र सजा दिलाने के लिए अनुसंधान अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विशेष लोक अभियोजक की तैयारी

कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष लोक अभियोजक (पीपी) नियुक्त करने के प्रस्ताव मुख्यालय भेजे गए हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार आरोपी को कठोर सजा दिलाने के उद्देश्य से विशेष पीपी की नियुक्ति भी कर दी गई है। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर काफी समय तक गतिरोध चला था। मामला राजनीतिक शक्ल भी लेने लगा था और पुलिस दबाव में आती दिख रही था। आरोपी को पकड़ने का दावा कर फिलहाल पुलिस ने मामला संभाल लिया है। अब लोगों की निगाह मामले के पूरी तरह खुलासे पर टिकी हुई है।

यह है पूरा मामला

21 फरवरी को नाबालिग छात्रा परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो स्कूल पहुंची और न ही वापस लौटी। स्कूल प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर में थाने से करीब 800 मीटर दूर भारतमालासड़क के पास रोही क्षेत्र में बालिका का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने धरना-प्रदर्शन किया। लगातार चार दिन की मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। आरोपी की पहचान गले में पहने लॉकेट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि आरोपी को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाई जा सके।