27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के रंग फीके न पड़ें, लोग आराम से घरों में पहुंचे, इसलिए रेलवे ने किए यह इंतजाम…

बीकानेर मंडल की बात करें, तो मंडल की कई ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है, ताकि आमजन को कुछ राहत मिल सके।

2 min read
Google source verification
बीकानेर रेलवे स्टेशन

बीकानेर रेलवे स्टेशन

होली पर बीकानेर से बाहर रहने वाले लोग खासतौर से मजदूर और नौकरीपेशा लोग अपने घरों की ओर रुख करते हैं। ताकि वे अपने परिवार के साथ मिल कर होली मना सकें। लिहाजा, अधिकतर लोग ट्रेनों में जाना ही पसंद करते हैं। भीड़-भाड़ के हालात को देखते हुए आमजन को परेशानी न हो, इसको लेकर रेलवे ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली है। बीकानेर मंडल की बात करें, तो मंडल की कई ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है, ताकि आमजन को कुछ राहत मिल सके। हालांकि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों में अभी भी वेटिंग होने की वजह से आमजन को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ लोग अब बसोंं व अन्य वाहनों का रुख कर रहे हैं।

तत्काल खिड़की पर लगने लगी भीड़

अपनी टिकट प्राप्त करने के लिए कुछ लोग अब तत्काल खिड़की खुलने के इंतजार में लगे देखे जा सकते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों की बात करें तो बीकानेर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन में थर्ड एसी में 28 फरवरी को 143 तथा 1 मार्च को 36 वेटिंग है। इसी ट्रेन में स्लीपर में 28 फरवरी को 154 तथा 1 मार्च को 135 वेटिंग नजर आ रही है। वहीं दूरंतों एक्सप्रेस में 2 मार्च को 12 वेटिंग है। वहीं रणकपुर एक्सप्रेस में बीकानेर से अहमदाबाद के लिए थर्ड ऐसी में 28 फरवरी को 26 तथा 1 मार्च को 22 वेटिंग है। इसी ट्रेन में स्लीपर में 28 फरवरी को 43 तथा 1 मार्च को 70 वेटिंग है।

इन ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी

रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की है। गाड़ी संख्या 22471 व 22472 लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ में लालगढ़ से 1 से 31 मार्च तक तथा दिल्ली सराय से 3 मार्च से 2 अप्रेल तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 04711 व 04712 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा में बीकानेर से 4 से 25 मार्च तक एवं बांद्रा टर्मिनस से 5 से 26 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इन ट्रेनों में भी बढ़े डिब्बे

गाड़ी संख्या 04715 व 04716 बीकानेर-साईनगर शिरडी -बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा में बीकानेर से 7 से 28 मार्च तक एवं साईनगर शिरडी से 8 से 29 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 12495 व 12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर में बीकानेर से 5 से 26 मार्च तक एवं कोलकाता से 6 से 27 मार्च तक 1 थर्ड एसी व 1 शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 22473 व 22474 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर में बीकानेर से 2 से 30 मार्च तक एवं बांद्रा टर्मिनस से 3 से 31 मार्च तक 1 थर्ड एसी व 1 शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।