
makarand play
तालियों की गूंज के बीच फिल्म अभिनेता मकरंद देशपांडे के बीच एकल हास्य नाटक ने खूब हंसाया, तो कुछ नाटकों ने मार्मिक संदेश दिया। जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, विरासत संवर्धन संस्था, हंसराज डागा चैरिटेबल ट्रस्ट, अनुराग कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे बीकानेर थिएटर फेस्टिवल के तीसरे दिन की शुरुआत वरिष्ठ साहित्यकार नंद किशोर आचार्य के साथ रंग संवाद व अजय कुमार की मास्टर क्लास के साथ हुई। आयोजन से जुड़े मधुसूदन अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य अमित तिवारी के नुक्कड़ नाटक के साथ चार पूर्ण कालिक नाटक मंचित किए गए।
इस दौरान जवाहर कला केंद्र के सहयोग से अंश थिएटर ग्रुप मुंबई की तरफ से फिल्म अभिनेता मकरंद देशपांडे की ओर से लिखित, निर्देशित व अभिनीत नाटक पियक्कड़ का मंचन हुआ। इस एकपात्रीय हास्य प्रस्तुति में एक शराबी अपनी दृष्टि से जीवन के प्रति अपने नजरिए को बयां करता सामाजिक व्यवस्थाओं पर तीखा व्यंग करता है। इस प्रस्तुति में मकरंद देशपांडे ने अभिनय के अनेक आयाम प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इन नाटकों का भी हुआ मंचन
आज की पहली नाट्य प्रस्तुति टी एम आडिटोरियम मे जवाहर कला केंद्र के सहयोग प्रोगेसिव फोरम जयपुर की तरफ से से मुंशी प्रेमचंद के चर्चित उपन्यास पर आधारित सरताज नारायण माथुर द्वारा निर्देशित नाटक गऊ रो दान थी। इस मार्मिक नाटक में दीपक सैनी, प्रीतम सिंह राठौड़, कबीर चौधरी, दक्ष शर्मा, निशांत साहू, रोशिक परिहार, विवेक जाखड़ सहित अन्य ने मंचन किया।
सुदामा के चावल ने तो भाव-विभोर ही कर दिया
दूसरी नाट्य प्रस्तुति टाउन हाल में जवाहर कला केंद्र के सहयोग कहे विदूषक संस्था बेंगलुरु की तरफ से बसंत देव की ओर से लिखित नाटक सुदामा के चावल रही। इस दौरान गायन अर्शिता राज, प्रशांत सिंह, बंशी पगला, मीत पारीक का सहयोग रहा। तीसरी प्रस्तुति राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंग मंडल की तरफ से धर्मवीर भारती लिखित व राम गोपाल बजाज द्वारा निर्देशित नाटक अंधा युग की रही। इस नाटक में शिल्पा भारती, शौर्य शंकर, अंकुर सिंह, नवीन सिंह ठाकुर, सुमन कुमार सहित अन्य का सहयोग रहा।
Published on:
27 Feb 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
