
खाजूवाला में बॉर्डर के पास एक खेत से बरामद सामान। फोटो- पत्रिका
बीकानेर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा पार पाकिस्तान से मादक पदार्थों के साथ हथियारों की खेप भी अब भेजनी शुरू कर दी गई है। इसका खुलासा खाजूवाला क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में एक खेत से गुरुवार को बरामद हथियारों के जखीरे से हुआ है। इसके बाद बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय एजेंसियां, पुलिस और बीएसएफ भी सतर्क हो गई हैं।
पुलिस और बीएसएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बॉर्डर के नजदीक गांव 24 केएनडी की रोही में पिस्टल, कारतूस और ड्रोन बरामद किया है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ ने सर्च अभियान भी चला रखा है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में ये हथियार गिराए गए हैं। मौके से मिले ड्रोन की जांच भी की जा रही है।
खाजूवाला पुलिस उप अधीक्षक अमरजीत चावला ने बताया कि बीएसएफ और पुलिस को बुधवार रात पाकिस्तान की ओर से तस्करी की सूचना मिली। इस पर टीमों ने रात में ही क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सुबह 24 केएनडी गांव में फरसाराम के खेत से 5 पिस्टल, 325 राउंड कारतूस और एक बड़ा ड्रोन बरामद किया गया। यह सामान आठ पैकेट में मिला है, जिसे ड्रोन से बांधकर सीमा पार से भेजे जाने की आशंका है। बीएसएफ और पुलिस की सतर्कता के चलते यह जखीरा तस्करों के हाथ नहीं लगने दिया गया।
Published on:
26 Feb 2026 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
