5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरहद पर शहादत को सलाम मुहीम को लेकर लोगो में उत्साह

भारतीय सेना के जवानों को नमन करने के लिए 14 अगस्त को सुबह 11 से 1 बजे तक सरहद पर शहादत को सलाम महोत्सव में शामिल होकर मानव शृंखला की कड़ी में जुडऩे की अपील की है।
2 min read
Google source verification
Human chain on the border

Human chain on the border

खाजूवाला. उपखण्ड अधिकारी रमेश देव ने क्षेत्रवासियों से सरहद को सलाम मुहिम से जुडऩे की अपील की है। क्षेत्रवासी सीमावर्ती उपखण्ड में विषम भौगोलिक क्षेत्र एवं प्राकृतिक आपदाओं से निरन्तर जुझते हुए बिना किसी भय से एक सजग सुरक्ष प्रहरी के रूप में राष्ट्रीय उतरदायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

भारतीय सेना के जवानों को नमन करने के लिए 14 अगस्त को सुबह 11 से 1 बजे तक सरहद पर शहादत को सलाम महोत्सव में शामिल होकर मानव शृंखला की कड़ी में जुडऩे की अपील की है।

सम्पर्क अभियान तेज

पूगल. शांति मैत्री मिशन संस्थान एक सारथी विकास संस्था के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र पर मानव शृंखला के आयोजन को सफल बनाने को लिए सम्पर्क किया जा रहा है। संस्थान के पदाधिकारियों ने जालवाली, करणीसर, बीरमाणा, 682 आरडी, पूगल, 2 व 4 जेडब्ज्युएम, गंगाजली, कुम्हारवाला, खीरसर, माधोडिग्गी, खाजूवाला आदि क्षेत्र में ग्रामीणों से सम्पर्क किया। संस्था के व्यवस्था सचिव मुकूल गौड तथा सारथी के सचिव इन्द्रराव ने बवाया कि प्रशासन द्वारा आयोजित मानव शृंखला के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है। सचिव कपिल गौड ने कहा कि इससे देश में एकता और भाईचारे का संदेश जाएगा। पूगल उपखण्ड अधिकारी राजेशकुमार नायक ने लोगों से शामिल होने की अपील की है।
नोखा. बज्जू में १४ अगस्त को सीमाक्षेत्र में बनाई जाने वाली मानव शृंखला में भाग लेने नोखा से भी हजारों विद्यार्थी बज्जू जाएंगे। नोखा ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनियां ने बताया कि जिला प्रशासन व उपखंड अधिकारी के निर्देश पर नोखा से सरकारी व निजी स्कूलों हजारों विद्यार्थी १४ अगस्त को बज्जू जाएंगे और वहां सुबह ११ बजे पहुंचकर अपने निर्धारित पॉइंट पर रिपोर्ट करेंगे। इस मामले में रविवार को नायब तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी ने संस्था प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। बज्जू मानव श्रृखला में भाग लेने के लिए सुबह ७ बजे बाबा छोटूनाथ आदर्श उमावि से बसे रवाना होंगी। बसों को एसडीएम वर्मा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग