30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्पायर अवार्ड के लिए 6830 विद्यार्थियों का आइडिया आया पसंद, बीकानेर के इतने होनहार

शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए विभाग ने कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों से इंस्पायर अवार्ड के लिए आइडिया लिया था। यह योजना स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
इंस्पायर अवार्ड के लिए 6830 विद्यार्थियों का आइडिया आया पसंद, बीकानेर के इतने होनहार

इंस्पायर अवार्ड के लिए 6830 विद्यार्थियों का आइडिया आया पसंद, बीकानेर के इतने होनहार

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बाल वैज्ञानिकों के लिए शुरू किए हुए इंस्पायर अवार्ड के तहत प्रदेश के साढ़े छह हजार से अधिक विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें बीकानेर जिले के 207 बाल वैज्ञानिक शामिल हैं। यह संख्या गत वर्ष की अपेक्षा इस बार अधिक है। शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए विभाग ने कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों से इंस्पायर अवार्ड के लिए आइडिया लिया था। यह योजना स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित दस लाख मूल विचारों एवं नवाचारों को लक्षित करना इसका ध्येय है।शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए राजस्थान के 6830 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत हुआ है। इसमें जयपुर जिले से अधिकतम 745 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। गत शिक्षा सत्र में बीकानेर के विद्यार्थियों की संख्या 86 थी।

दस हजार की छात्रवृत्ति एवं प्रमाण पत्र

इंस्पायर अवार्ड में चयनित प्रति बाल वैज्ञानिक को दस हजार रुपए की छात्रवृत्ति एवं विभाग की आेर से प्रमाण पत्र वितरित किया जाता है। साथ ही प्रमुख संस्थानों की आेर से समय-समय पर अत्याधुनिक तकनीकी विषयों पर निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

ऐसे आगे बढ़ेगा ‘आइडिया’

इन बाल वैज्ञानिकों को अपना आइडिया मॉडल तैयार कर जिला स्तरीय आइडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा।इसमें से दस प्रतिशत बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय आइडिया प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।- दस प्रतिशत विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय आइडिया प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पूरे देश के टॉप 60 मॉडल का प्रदर्शन दिल्ली में किया जाएगा। जो राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें से चयनित बाल वैज्ञानिकों को जापान जाने का अवसर मिलेगा।