6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, पकड़े गए 20 ट्रक

बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। जिले के विभिन्न थानों ने बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर बजरी से भरे बीस ट्रक जब्त किए।
2 min read
Google source verification
Illegal gravel mining

Illegal gravel mining

बीकानेर. बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले के विभिन्न थानों ने बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर बजरी से भरे बीस ट्रक जब्त किए। पकड़े गए सभी ट्रकों में अवैध रूप से लाई गई बजरी भरी हुई थी। खान विभाग ने तीन ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर साढ़े तीन लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया।

बजरी की लीज और रॉयल्टी ठेका निरस्त होने के बाद बजरी का अवैध खनन व उसकी ढुलाई का खेल शुरू हो गया था। 'राजस्थान पत्रिकाÓ ने बजरी के खेल को उजागर करते हुए खबरें प्रकाशित की। इसके बाद इस मामले को बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन और पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने गंभीरता से लिया। उच्चाधिकारियों ने सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिया कि बजरी के अवैध खनन और परिवहन पर तुरन्त रोक लगाई जाए।

इन थानों ने की कार्रवाई
बुधवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने जयपुर बायपास से निकल रहे बजरी से भरे नौ ट्रक जब्त किए। सीआई मनोज माचरा ने बताया कि बजरी के ट्रक पकड़े जाने पर खान विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसी प्रकार बीछवाल थाना पुलिस की ओर से दो, जामसर में एक, महाजन में पांच, लूणकरनसर में तीन ट्रकों को जब्त किया गया।

उडऩ दस्तों का किया गठन
खान विभाग के खनिज अभियंता मनीष वर्मा ने बताया कि बुधवार को कार्रवाई में करीब साढ़े तीन लाख का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि बजरी के अवैध खनन और उसकी ढुलाई पर लगाम लगाने के लिए उडऩ दस्तों का गठन किया गया है। ट्रक चालकों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

नहरी क्षेत्र की समस्याएं मुख्यमंत्री को भेजी
बीकानेर. भारतीय किसान संघ, राजस्थान प्रदेश की ओर से जिला कलक्टर के माध्यम से नहरी क्षेत्र की समस्याएं मुख्यमंत्री को भेजी गई हैं। इसमें नहरों की मरम्मत और रबी फसलों का बकाया भुगतान करवाने, वरीयता में जिन नहरों को निर्धारित से कम पानी मिला है, उसकी क्षतिपूर्ति करने की मांग की गई है।

श्रीकोलायत लिफ्ट की तेजपुरा माइनर के टूटे खालों का निर्माण करवाने, सूरासर माइनर तक पानी नहीं पहुंचने की जांच करवाने, केडीवाई माइनर के १० मोघों का डिजाइन के अनुसार सुधार करवाने समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई का आग्रह किया गया है। इन मुद्दों पर संघ की जिला कार्यकारिणी की रामरख कुकणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विचार किया गया। इस दौरान महावीर पुरोहित के नेतृत्व में जिला कलक्टर एवं मुख्य अभियंता से वार्ता की गई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग