
गाड़ी में अवैध रूप से गैस रिफलिंग करते एक गिरफ्तार
नोखा. जोधपुर में अवैध गैस रिफलिंग करते समय हुए हादसे के बाद नोखा पुलिस ने सोमवार को बस स्टैंड के पास कार्रवाई की और एक कार में अवैध रुप से गैस रिफङ्क्षलग करते पाए जाने पर एक युवक को पकड़ा। मौके से 11 घरेलू गैस सिलेंडर, गाड़ी, गैस रिफलिंग करने के उपकरण भी जब्त किए। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ भवानी सिंह इंदा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
सीआइ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के पास एक दुकान में गाडिय़ों में अवैध गैस रिफङ्क्षलग की सूचना मिलने पर कार्रवाई की तो मौके पर एक युवक कार में अवैध गैस की रिफङ्क्षलग कर रहा था। उसे पकड़कर दुकान की तलाशी ली गई तो वहां पर 11 घरेलू गैस सिलेंडर सहित अन्य उपकरण मिले। पुलिस ने गैस भरवाने आई कार को सीज किया। इस मामले में आरोपी वार्ड पांच कानपुरा बस्ती निवासी महीपाल पुत्र गिरधारी भार्गव को गिरफ्तार किया।
यह सामान जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दुकान से 11 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिोनिक कांटा, गैस रिफलिंग करने की दो मोटरें सहित पाइप, अन्य सिलेंडरों में गैस भरने के काम आने वाले दो मुंह की एक बांसुरी पाइप सहित अन्य सामान जब्त किया। आरोपी महीपाल द्वारा बिना किसी वैध लाइसेंस व अधिकार पत्र के काफी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर कब्जे में रखकर गाडिय़ों में अवैध रुप से गैस रिफङ्क्षलग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। इस तरह के अवैध कार्य में लिप्त अन्य दुकानदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शीघ्र ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इस धंधे को करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया, वे दुकाने बंद करके पार हो गए।
Updated on:
11 Oct 2022 12:45 am
Published on:
11 Oct 2022 12:45 am
