
मुख्यमंत्री ने किया डूंगर कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन
बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को राजकीय डूंगर कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर पहुंचे। यहां पर डूंगर कॉलेज में छात्रसंघ कार्यलय का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत यहां से रवाना होकर गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। उद्घाटन समारोह के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला, कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल, मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डूंगर कॉलेज में तीस कक्षा-कक्ष बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बीकानेर पहुंचने पर अभिनंदन
मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार सुबह नाल हवाई अड्डे पहुंचे। यहां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री गहलोत का अभिनंदन किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, भूदान आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी यादव, नसीम अख्तर इंसाफ, डॉ. भीमराव अंबेडकर न्याय पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य, ऋषि कुमार व्यास, अनिल कल्ला, अरविंद मिड्ढा, गोपाल गहलोत, राजेंद्र मूंड, भागीरथ तेतरवाल, गजेन्द्र सिंह सांखला सहित अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया
Published on:
28 Mar 2023 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
