
बीकानेर. उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मण्डल के सूरतगढ़-लालगढ़ रेलखण्ड मार्ग पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 54701, बठिंडा-लालगढ़ सवारी ट्रेन 12 अक्टूबर को बठिण्डा से अपने निर्धारित समय 10.45 बजे के स्थान पर 12.45 बजे प्रस्थान करेगी। साथ ही यह रेलसेवा सूरतगढ़ स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट भी रहेगी।