5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
यहाँ हो रहा है पुल निर्माण इस लिए रेल यातायात रहेगा प्रभावित,यह गाड़िया रहेगी आंशिक रद्द
Play video

यहाँ हो रहा है पुल निर्माण इस लिए रेल यातायात रहेगा प्रभावित,यह गाड़िया रहेगी आंशिक रद्द

सीमित ऊंचाई पुल के निर्माण कार्य के लिए तीन व 10 जून को ब्लॉक लिया जा रहा है।
Google source verification

बीकानेर . उत्तर रेलवे के बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेल मार्ग पर सीमित ऊंचाई पुल के निर्माण कार्य के लिए तीन व 10 जून को ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा ने बताया कि बठिण्डा-श्रीगंगानगर पैसेंजर और फिरोजपुर-श्रीगंगानगर पैसेंजर ट्रेन तीन व 10 जून को रद्द रहेंगी। इसी तरह श्रीगंगानगर-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन और श्रीगंगानगर-बठिण्डा पैसेंजर ट्रेन तीन व दस जून को रद्द रहेगी। इसके अलावा अम्बाला-श्रीगंगानगर व श्रीगंगानगर-अम्बाला इन्टरसिटी ट्रेन दस जून को रद्द रहेगी।

 

ये आंशिक रद्द
श्रीगंगानगर-अम्बाला पैसेंजर ट्रेन श्रीगंगानगर-बठिण्डा के बीच में तीन व 10 जून को आंशिक रद्द रहेगी। अम्बाला-श्रीगंगानगर इन्टरसिटी तीन जून को बठिण्डा-श्रीगंगानगर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। अम्बाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर ट्रेन 10 जून को अम्बाला से निर्धारित समय से एक घण्टा 55 मिनट देरी से रवाना होगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़